राजस्थान-अलवर में सरकारी स्कूल के लेक्चरार पर बरसाए लट्ठ

अलवर.

कठूमर थाना क्षेत्र के पावटा गांव में पुरानी रंजिश के चलते सरकारी स्कूल के लेक्चरार पर जानलेवा हमला हुआ। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़ोदा कान में कार्यरत लेक्चरार रामावतार मीणा पर लगभग 15-16 लोगों ने लाठी, डंडे और सरिया से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल रामावतार को पहले कठूमर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया, जहां से उन्हें अलवर के राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय रैफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार पावटा गांव निवासी घायल रामवतार मीणा ने बताया कि वह अपने पिता टन्डुराम मीणा को खेत पर रोटी देकर वापस आ रहा था, तभी रास्ते में कुछ लोग यादराम मीणा पुत्र राधाकृष्ण, हरिसिंह पुत्र राधाकृष्ण, बेनी प्रसाद, घनश्याम पुत्र यादराम राकेश पुत्र यादराम सहित करीब 15 से 16 लोगों ने उसे रास्ते में घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान पीछे से आ रही रामवतार मीणा की मां विषणी देवी जब अपने बेटे को बचाने के लिए पहुंची तो उनके साथ भी मारपीट की। मारपीट में घायल रामअवतार मीणा के सिर,पैर और हाथ की उंगलियों पर गहरी चोट आई है, जिसका राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय जिला अस्पताल अलवर में उपचार जारी है। रामावतार मीना ने हमले के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि करीब 1 महीने रामावतार ने बताया कि एक महीने पहले उनके पिता ट्रैक्टर से खेत जा रहे थे, तब रास्ते को लेकर इन आरोपियों से विवाद हुआ था। तब यह मामला आपसी समझाइश के बाद सुलझ गया था, लेकिन हमलावरों ने रंजिश रखते हुए इस हमले को अंजाम दिया। बहरहाल पीड़ित ने पुलिस में मामला दर्ज करवाकर हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति