रघु राम ने ‘रोडीज’ छोड़ने के 11 साल बाद किया खुलासा

मुंबई

रिएलिटी शो ‘रोडीज’ बहुत पॉपुलर रियलिटी शो है. इसमें पहले रघु राम जज के तौर पर नजर आते थे. आज भी कंटेस्टेंट्स को डांटने और सख्त अंदाज में बात करने वाले कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं. वहीं, अब हाल ही में रघु राम ने 11 साल बाद शो क्यों छोड़ा इसका खुलासा किया है.

हाल ही में एक पॉडकास्ट में रघु राम ने बताया कि उस समय उनका व्यवहार ऐसा था, जिससे लोगों को परेशानी हो सकती थी, लेकिन वे बस अपनी नौकरी कर रहे थे. उन्होंने कहा कि वे ये नहीं जानते कि वो सही थे या गलत. अगर लोग उन बातों के लिए उनसे नफरत करते हैं, तो वो इसके लिए माफी नहीं मांगेंगे. रघु राम ने बताया कि उम्र के साथ दबाव महसूस होता है और ऐसा ही उनके साथ भी हुआ. इसी दबाव और बढ़ती दखलअंदाजी की वजह से उन्होंने और राजीव ने रोडीज़ छोड़ने का फैसला किया.

लोगों पर चिल्लाने को कहते थे मेकर्स
रघु राम ने आगे बात करते हुए बताया कि शो में उन्हें लोगों पर चिल्लाने के लिए कहा जाता था. ये ऐसा था जैसे आपको उनकी शर्तों पर काम करना पड़ता था. उन्होंने कहा कि ये एक्सपीरियंस अच्छा था, क्योंकि इससे सफलता मिलती थी, लेकिन आप खुद को खो देते हैं. रघु राम ने बताया कि आज का ‘रोडीज’ मेकर्स की सोच के हिसाब से है, लेकिन वे इसे ऐसा नहीं चाहते थे. उन्होंने ये भी कहा कि उनका ऑन-स्क्रीन व्यक्तित्व उनकी पर्सनल लाइफ और समाज में हो रही चीज़ों का रिफ्लेक्शन था.

शेयर किया शो का एक खास किस्सा
रघु राम ने आगे बताया कि उनकी इमेज हमेशा गुस्से वाले इंसान की बन गई थी, जबकि वे लोगों से वैसा ही व्यवहार करते हैं जैसा लोग उनसे करते हैं. उन्होंने कहा, ‘मैं आपसे उसी तरह पेश आऊंगा जैसे आप मुझसे. अगर कोई पहले से परेशान है, तो हम उससे प्यार से बात करेंगे’. उन्होंने रोडीज 9 के एक खास पल को याद किया, जहां एक कंटेस्टेंट, राजू बाबू चौधरी, जो वड़ा पाव का स्टॉल चलाता था, ने उनसे कहा, ‘सर, प्लीज एक बार मुस्कुरा दीजिए. मैं गरीब परिवार से हूं. अगर आप डांटेंगे तो डर जाऊंगा’. ये सुनकर रघु ने उसे गले लगा लिया था.

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति