अनुपम खेर ने मुंबई के छह खास जगहों का दौरा किया

मुंबई,

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने मुंबई के उन छह जगहों का दौरा किया जो उनकी ज़िंदगी और करियर का आधार बनीं।

अनुपम खेर ने इस साल हिंदी सिनेमा में 40 शानदार साल पूरे किए और इस मील के पत्थर को उन्होंने अपनी नई फिल्म विजय 69 के प्रचार के दौरान खास अंदाज में मनाया। नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही इस फिल्म को दर्शकों से खूब सराहना मिल रही है।

फिल्म विजय 69 की सफलता का आनंद लेते हुए, अनुपम ने अपने करियर के शुरुआती संघर्षों को याद किया, जब वे हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक स्ट्रगलिंग एक्टर के तौर पर अपने सपनों को पूरा करने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान, उन्होंने मुंबई के छह खास जगहों का दौरा किया, जो उनकी ज़िंदगी और करियर के लिए बेहद अहम हैं।

अनुपम ने बताया वर्ष1981 में मैंने बांद्रा ईस्ट, खेरवाड़ी में चार लोगों के साथ रहना शुरू किया। ये मेरे संघर्ष के शुरुआती दिन थे। 1982-83 के बीच मैं शास्त्री नगर ,सांताक्रूज़ लिंकिंग रोड एक्सटेंशन में चार लोगों के साथ रहता था। फर्श पर सोते थे और पंखा तक नहीं था। मैं उन दिनों को कभी नहीं भूल सकता।कासा मारिया सेंट पॉल्स रोड, ब्रांदा पर मेरी तीसरी रहन-सहन की जगह थी। यह वही समय था जब मैं सारांश (1984) कर रहा था। तब मैं यहां पहली मंजिल पर रहता था।

अनुपम खेर ने बताया,बाल गंधर्व रंग मंदिर, बांद्रा वेस्ट, यह वह जगह है जहां मैंने जून 3, 1981 को मुंबई आने के बाद काम शुरू किया। मुझे एक एक्टिंग स्कूल में नौकरी मिली थी। लेकिन बाद में पता चला कि असल में कोई स्कूल या बिल्डिंग ही नहीं है। हम समुद्र किनारे क्लासेस लेते थे! कालूमल एस्टेट, जुहू यह मेरा पहला वन बीएचके फ्लैट था। जुहू के कालूमल एस्टेट में बी23, जिसे मैंने खरीदा।मुंबई में मैंने अपना करियर पृथ्वी थिएटर जूहू से शुरू किया। यहां सतीश कौशिक का प्ले ‘उस पार का नज़ारा’, जो आर्थर मिलर के प्ले ‘अ व्यू फ्रॉम द ब्रिज’ का अडैप्टेशन था, उस पर परफॉर्म किया। यहां मैंने अपनी पत्नी किरण खेर के साथ ‘डिज़ायर अंडर द एल्म्स’, ‘लुक बैक इन एंगर’, ‘सालगिरह’ और ‘कुछ भी हो सकता है’ जैसे प्ले किए।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति