वर्तमान सत्र में बार्सिलोना की घरेलू मैदान पर पहली हार

बार्सिलोना.
बार्सिलोना का वर्तमान सत्र में घरेलू मैदान पर चल रहा विजय अभियान आखिरकार थम गया। उसे स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा के एक मैच में लास पालमास ने 2-1 से हरा दिया। लास पालमास के लिए सैंड्रो रामिरेज़ और फैबियो सिल्वा ने गोल किए जबकि बार्सिलोना की तरफ से एकमात्र गोल राफिन्हा ने किया। लास पालमास की पिछले 50 वर्षों से भी अधिक समय में बार्सिलोना में यह पहली जीत है।

बार्सिलोना ने नए कोच हैंसी फ्लिक के नेतृत्व में पहले तीन महीनों में शानदार प्रदर्शन किया। इस बीच उसने अपने घरेलू मैदान पर ला लिगा मेंं अपने चिर प्रतिद्वंदी रियाल मैड्रिड और चैंपियंस लीग में बायर्न म्यूनिख को भी हराया था। लास पालमास से हार से पहले उसने अपने घरेलू मैदान पर सभी आठ मैच जीते थे।

लास पालमास ने 1971-72 सत्र के बाद बार्सिलोना में अपनी पहली जीत हासिल की। उसे इस बीच बार्सिलोना में 34 मैच में हार का सामना करना पड़ा जबकि तीन मैच ड्रॉ रहे। यह उसकी बार्सिलोना पर कुल मिलाकर तीसरी जीत है। इस अप्रत्याशित हार ने बार्सिलोना की 125वीं वर्षगांठ के जश्न को भी फीका कर दिया।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति