कोपा लिबर्टाडोरेस फाइनल से पहले जोकोविच ने समारोह में हिस्सा लिया

ब्यूनस आयर्स (अर्जेंटीना).
दिग्गज टेनिस खिलाड़ी और फुटबॉल के प्रशंसक नोवाक जोकोविच ने शनिवार को यहां मोनुमेंटल डी नुनेज़ स्टेडियम में कोपा लिबर्टाडोरेस के फाइनल से पहले समारोह में हिस्सा लिया। पुरुष वर्ग में रिकॉर्ड 24 ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले जोकोविच ब्राजील की दो टीमों के बीच होने वाले फाइनल से पहले कोपा ट्रॉफी को लेकर मैदान पर गए। इस फाइनल मुकाबले में बोटाफोगो ने एटलेटिको माइनिरो को 3-1 से हराया।

जोकोविच अमेरिकी ओपन के पूर्व चैंपियन और हाल में संन्यास की घोषणा करने वाले जुआन मार्टिन डेल पोत्रो के साथ प्रदर्शनी मैच खेलने के लिए अर्जेंटीना में हैं। जोकोविच फुटबॉल में अपने देश सर्बिया में रेड स्टार बेलग्रेड का समर्थन करते हैं। इसके अलावा वह दो विदेशी टीमों मैनचेस्टर यूनाइटेड और एसी मिलान के भी प्रशंसक हैं।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति