सरकारी नौकरी पाने का एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में अप्रेंटिस पदों पर मौका, जल्द करें अप्लाई

नई दिल्ली.
आईटीआई, डिग्री या डिप्लोमा प्राप्त कर चुके ऐसे अभ्यर्थी जो सरकारी नौकरी की तलाश में हैं उनके लिए बड़ी खबर है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) की ओर से आईटीआई अप्रेंटिस, ग्रेजुएट अप्रेंटिस एवं डिप्लोमा अप्रेंटिस के 197 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन की लास्ट डेट 25 दिसंबर 2024 निर्धारित है। ऐसे में ग्रेजुएट/ डिप्लोमा अप्रेंटिस पदों पर अभ्यर्थी NATS पोर्टल nats.education.gov.in पर जाकर एवं ITI अप्रेंटिस पदों पर apprenticeshipindia.org पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

पात्रता एवं मापदंड
AAI अप्रेंटिसशिप भर्ती में ग्रेजुएट एवं डिप्लोमा पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी संबंधित क्षेत्र में 4 वर्षीय फुल टाइम डिग्री या तीन वर्षीय इंजीनियरिंग में डिप्लोमा हासिल किया हो। आईटीआई अप्रेंटिस पदों पर आवेदन के लिए संबंधित ट्रेड में आईटीआई/ NCVT सर्टिफिकेट प्राप्त किया हो।

आयु सीमा
इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 26 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। एससी, एसटी, ओबीसी एवं पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी। उम्र की गणना 31 जुलाई 2024 को ध्यान में रखकर की जाएगी। इस भर्ती में ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 15 हजार रुपये प्रति माह एवं डिप्लोमा अप्रेंटिस पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 12 हजार रुपये प्रति माह स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त आईटीआई अप्रेंटिस पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 9000 हजार रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा।

भर्ती विवरण एवं चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के माध्यम से माध्यम से कुल 197 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्ती में चयन योग्यता के अनुसार शॉर्टलिस्ट करके इंटरव्यू/ डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया के लिए आमंत्रित किया जायेगा। इसके बाद प्राप्त वेटेज के आधार पर अभ्यर्थियों की फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार होगी। इंटरव्यू/ दस्तावेज सत्यापन के लिए उम्मीदवारों को रजिस्टर्ड ई-मेल के माध्यम से सूचित किया जाएगा। जिन भी उम्मीदवारों का नाम फाइनल मेरिट लिस्ट में दर्ज होगा उनको रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी। भर्ती से जुड़ी विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

  • admin

    Related Posts

    रेलवे में बड़ी भर्ती: 312 पदों पर कल खत्म होगा आवेदन, Group D की 22000 भर्तियों के लिए 31 से करें अप्लाई

    नई दिल्ली रेलवे भर्ती बोर्ड की आइसोलेटेड पदों की भर्ती के लिए कल 29 जनवरी 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। रेलवे आइसोलेटेड भर्ती के तहत 312 पदों पर…

    10वीं-12वीं पास बेरोजगार युवाओं की सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू

    भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर की ओर से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन 24…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति