36 साल जेल में बिताने के बाद रिहा हुए 104 वर्षीय शख्स ने कहा- अब अपने परिवार के साथ समय बिताएंगे, करेंगे बागवानी

कोलकाता
पश्चिम बंगाल के मालदा में एक शख्स अपनी सजा काटकर 36 साल बाद रिहा हुआ है। 36 साल जेल में बिताने के बाद रिहा हुए 104 वर्षीय शख्स ने कहा है उसे यकीन था कि वह कभी जेल से निकल पाएंगे। शख्स ने कहा है कि वह अब अपने परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएंगे और बागवानी करेंगे। रसिकत मंडल नाम के इस शख्स को 1988 में जमीन से जुड़े विवाद के मामले में अपने भाई की हत्या के आरोप में न्यायिक हिरासत की सजा सुनाई गई थी। मंडल के बेटे ने बताया कि उनके पिता को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद रिहा किया गया है। बेटे ने कहा, "कुछ सालों के बाद हर कैदी को जेल से रिहा होने का अधिकार है बशर्ते उसने कारावास के दौरान कोई अनुचित कार्य न किया हो। खुशी है कि सुप्रीम कोर्ट ने आखिरकार उसकी रिहाई का रास्ता साफ कर दिया।"

36 साल की अवधि के दौरान बीच में रसकित करीब एक साल के लिए जमानत पर रिहा हुए थे। हालांकि जमानत अवधि खत्म होने के बाद वह फिर से जेल चले गए। उन्होंने कई बार सेशंस कोर्ट और हाईकोर्ट में अपनी रिहाई के लिए याचिका दायर की थी लेकिन उसकी अर्जी को खारिज कर दिया गया था।

मालदा जिले के मानिकचक के रहने वाले मंडल ने मंगलवार को मालदा सुधार गृह के गेट से बाहर निकलते हुए मीडिया से कहा कि अब वह पूरा समय पौधों की देखभाल करने में लगाएंगे। अपनी उम्र के हिसाब से काफी चुस्त-दुरुस्त दिख रहे मंडल ने कहा, "मुझे याद नहीं कि मैंने कितने साल जेल में बिताए। ऐसा लग रहा था कि यह कभी खत्म ही नहीं होगा। मुझे यह भी याद नहीं कि मुझे यहां कब लाया गया था।" उन्होंने कहा, "अब मैं बाहर आ गया हूं और अब भी मुझ में जुनून है। अपने आंगन के छोटे से बगीचे में पौधों की देखभाल कर सकता हूं। मुझे अपने परिवार और नाती-नातिनों की याद आती थी। मैं उनके साथ रहना चाहता हूं।"

उनकी उम्र के बारे में पूछे जाने पर मंडल ने कहा कि उनकी उम्र 108 साल है लेकिन उनके साथ आए उनके बेटे ने बताया कि वह 104 साल के हैं। सुधार गृह के अधिकारियों ने पुष्टि की कि रिकॉर्ड में उनकी उम्र 104 साल है। सुधार गृह विभाग के अधिकारियों ने कहा कि यह राज्य की जेलों में बंद सौ साल से अधिक उम्र के कैदियों के बहुत कम मामलों में से एक है।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति