पुणे के चिंचवड़ में एक ऑडी कार ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मारने के बाद कथित तौर पर 3 किमी तक घसीटा

मुंबई
महाराष्ट्र में हाई प्रोफाइल हिट एंड रन और रैश ड्राइविंग के बढ़ते मामलों के बीच पुणे से एक और मामला सामने आया है। पुणे के चिंचवड़ में एक ऑडी कार ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मारने के बाद कथित तौर पर तीन किलोमीटर तक घसीटा। रविवार रात करीब 9 बजे अकुर्दी में हुई इस घटना में बाइक सवार जकेरिया मैथ्यू गंभीर रूप से घायल हैं। आरोपी की पहचान चिंचवाड़ के 23 वर्षीय कमलेश उर्फ अशोक पाटिल के रूप में हुई जो कथित तौर पर चालक की सीट पर था। वहीं हेमंत चंद्रकांत म्हालास्कर उर्फ सोन्या, तालेगांव दाभाडे और प्रथमेश पुष्कल दराडे को गिरफ्तार किया गया है। कार पुष्कल दराडे के भाई की है। सोमवार को मैथ्यू की शिकायत के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक मैथ्यू अपने दोस्त अनिकेत के साथ बाइक चला रहा था तभी कार ने उसकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। जब मैथ्यू ने ड्राइवर के पास जाकर बात की तो एक गर्मा गर्मी शुरू हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने मैथ्यू और उसके दोस्त के साथ बदतमीजी की और हमला शुरू कर दिया। मैथ्यू के मुताबिक स्थिति तब बिगड़ गई जब कमलेश जो दो अन्य आरोपियों और एक अज्ञात महिला सह-यात्री के साथ पहियों के पीछे था, ने कथित तौर पर मैथ्यू को कुचलने की कोशिश की। मैथ्यू ने किसी तरह से कार के बोनट से चिपक कर खुद की जान बचाई। कार मैथ्यू को अकुर्दी रेलवे स्टेशन के संभाजी चौक से तीन किलोमीटर से अधिक दूरी तक घसीटती हुई बिजलीनगर के मंगल मेडिकल के पास ऑडी में बैठी महिला को छोड़ने के लिए रुकी।

निगड़ी पुलिस स्टेशन ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 109, 115 (2), 352 और 3 (5) के तहत मामला दर्ज किया है। निगड़ी पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर शत्रुघ्न माली ने बताया, 'पीड़ित की शिकायत के आधार पर हमने सीसीटीवी फुटेज की जांच की। आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।” पुलिस ने कहा कि आरोपियों के ब्लड सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया है। जांच अधिकारी ने बताया, "शुरुआती जांच से पता चलता है कि उन्होंने शराब का सेवन किया था लेकिन हम पुष्टि के लिए लैब रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति