वाहन चैकिंग के नाम पर कोटाडोल पुलिस कर रहे अपनी जेबें गरम

वाहन चैकिंग के नाम पर कोटाडोल पुलिस कर रहे अपनी जेबें गरम

"जांच के नाम पर लिया जा रहा खर्चा पानी, व्यापारियों को हो रही सबसे ज्यादा परेशानी"

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी

यातायात विभाग सुविधाएं तो लोगों को ढंग से दे नहीं पा रही है, लेकिन कानून की आड़ में पुलिस की मनमानी चेकिंग और नियमों के नाम पर आमजन से लूट हैं जारी।
कोटाडोल ग्राम में वाहन चेकिंग के नाम पर लोगों से मनमाने तरीके से वसूली भी की जा रही है। कभी गाड़ी के कागजात तो कभी हेलमेट न पहनने की वजह से वाहन जब्ती की कार्रवाई का डर दिखाकर जमकर अवैध वसूली हो रही है। पैसे मिलने के बाद बिना चालान किए ही छोड़ दिया जाता है। इन्होने तय कर रखा हुआ हैं कि मगलवार को लगने वाले बाजारहाट में भीड़-भाड़ वाले दिन ही चेकिंग करना हैं। एक मामलों में पीडित लोगों की मानें तो यहां पुलिस जांच करने से ज्यादा अवैध वसूली में लगी रहती है। वहीं पुलिस वाहन चेकिंग के नाम पर बिना हेलमेट के चलने वालों से 100 रुपए लेकर उन्हें छोड़ देती है। अगर कोई पैसे देने में आनाकानी करता है तो उसका चालान काट दिया जाता है। इसके अलावा पुलिस द्वारा गालियां भी देती है।

यह पुलिस वालों का धंधा एक दिन का नहीं, बल्कि हमेशा का है। इससे परेशान लोगों द्वारा कई बार इसकी जानकारी मिडिया के माध्यम से तथा उच्चधिकारियों को भी दी गई। लेकिन पुलिस द्वारा की जा रही चैकिंग के नाम पर वसूली नहीं रुक पा रही है। वहीं कोटाडोल थानें की पुलिस द्वारा व्यवस्थाओं और कामकाज से ज्यादा सड़कों में खड़े होकर वाहनों को रोककर डराया जाता है और पुलिस कर्मियोंं द्वारा चालान करने की धमकी देकर अपने जेबें गरम की जा रही हैं।
शहर में यातायात पुलिस द्वारा सप्ताह में एक बार लगने वाली मंगलवार को बाजार के दिन विभिन्न स्थानों में वाहनों की चैकिंग लगाई जा रही है। इस दौरान अधिकारी एक स्थान पर बैठ कर कार्रवाई करते हैं और सड़क में पुलिसकर्मी वाहनों को रोकते हैं और अधिकारी से मिलने के लिए कहते हैं। जिससे कुछ लोग कार्रवाई होने के डर से पुलिस कर्मी को कुछ खर्चा पानी देकर निकल लेते हैं। कोटाडोल थाना पुलिस द्वारा प्रत्येक मंगलवार बाजार के दिन विभिन्न स्थानों में वाहनों की चैकिंग लगाई जा रही है

और पलिस कर्मियों द्वारा मनमानी की जा रही है। जिससे ग्रामीणों को खरीददारी करने में बहुत दिक्कत जा रही हैं वही साथ ही व्यापारियों को व्यापार में काफी नुकसान हो रहा हैं। ज्ञात हो कि ग्राम पंचायत कोटाडोल में सप्ताह में एक दिन मंगलवार को बाजार लगता हैं, जिसमें दूर-दराज के विभिन्न गांव कुद्रप्पा, खोहोरा, कोरमो कला बड़गांव बड़गांव खुदरा खोखोनिया देवशील कटवार ऐसे बहुत सारे गरीब ग्रामीण अपने जरुरत के अनुसार सप्ताह भर के लिए खरीददारी करता हैं, जिसे अब वह ठीक से कर नहीं पा रहे है साथ में व्यापारियों के व्यापार भी नुकसान हो रहा है। इस तरह सप्ताह में एक दिन लगने वाला बाजार भी प्रभावित हो रहा हैं और यहां एमसीबी  जिले के कोटाडोल थानों की पुलिस टीम द्वारा वाहनों चैकिंग की जा रही है और लोगों को कार्रवाई का डर दिखाकर अपने जेब गरम की जा रही है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति