BPSC परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, 13 दिसंबर को इन जिलों में होगी परीक्षा

पटना
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने एकीकृत 70वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा (BPSC 70th Exam Schedule) का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस संबंध में आयोग के सचिव सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि परीक्षा 13 दिसंबर को एक ही शिफ्ट में दोपहर 12:00 से 2:00 बजे तक राज्य के अधिकांश जिलों में बनाए गए केंद्रों पर होगी। अभ्यर्थी शुक्रवार से यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग कर डैशबोर्ड से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

एक ही शिफ्ट में होगी परीक्षा

उन्होंने बताया कि यह परीक्षा एक ही पाली में आयोजित की जा रही है. पहले की तरह इस बार भी रिजल्ट तैयार किया जाएगा. कुछ असामाजिक तत्व नॉर्मलाइजेशन को लेकर अफवाह फैला रहे हैं. नॉर्मलाइजेशन से रिजल्ट तैयार नहीं होगा. परीक्षा में शामिल होने के लिए चार लाख 83 हजार अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं. वहीं, आयोग ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 6 दिसंबर को डैशबोर्ड पर डाउनलोड एडमिट कार्ड बटन पर क्लिक करने पर ई-एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं. इसे आवंटित परीक्षा केंद्र कोड के रूप में दर्ज किया जाएगा, जिसमें केंद्र कोड और जिले का नाम अंकित होगा। परीक्षा केंद्र कोड 10 दिसंबर से डैशबोर्ड पर उपलब्ध करा दिया जाएगा।

परीक्षा केंद्र पर लाना होगा एडमिटकार्ड

इसके साथ ही यह भी स्पष्ट कहा गया है कि सभी अभ्यर्थी अनिवार्य रूप से परीक्षा केंद्र पर अपने साथ ई-एडमिट कार्ड की एक अतिरिक्त प्रति लेकर आएंगे। परीक्षा अवधि के दौरान पर्यवेक्षक के समक्ष इस पर हस्ताक्षर करना होगा। आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि परीक्षा से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए वे बीपीएससी की वेबसाइट के संपर्क में रहें।

11 बजे को बाद परीक्षा केंद्र पर नो एंट्री

इधर, सचिव सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि परीक्षा दोपहर 12:00 बजे शुरू होगी। इससे एक घंटा पहले यानी 11:00 बजे तक अभ्यर्थियों को ई-एडमिट कार्ड आदि की जांच के बाद केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। किसी भी स्थिति में अभ्यर्थी को 11:00 बजे के बाद केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थी सुबह साढ़े नौ बजे से आवंटित केंद्र में प्रवेश कर सकेंगे। प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प होंगे। प्रत्येक गलत उत्तर पर एक तिहाई अंक काटे जाएंगे। आयोग ने स्पष्ट किया है कि 13 दिसंबर को होने वाली परीक्षा के लिए प्रश्नपत्रों के कई सेट तैयार किए गए हैं। सभी केंद्रों पर इन्हीं में से एक सेट से परीक्षा ली जाएगी।

कई स्तरों पर लॉक किए जाएंगे प्रश्नपत्र

परीक्षा के लिए कौन सा सेट इस्तेमाल किया जाएगा, इसका निर्णय परीक्षा शुरू होने से कुछ समय पहले लिया जाएगा। प्रश्नपत्र वाला बॉक्स अभ्यर्थियों के सामने उनके कमरे में खोला जाएगा। प्रश्नपत्र वाले बॉक्स को रंगीन चिपकने वाली शीट से कई स्तरों पर सील किया जाएगा। रंगीन शीट को बॉक्स के चारों ओर लपेटा जाएगा। लॉक भी कई स्तरों पर सील किए जाएंगे। छेड़छाड़ की स्थिति में पहले की तरह ऐसा नहीं किया जा सकेगा।

 

admin

Related Posts

रेलवे में बड़ी भर्ती: 312 पदों पर कल खत्म होगा आवेदन, Group D की 22000 भर्तियों के लिए 31 से करें अप्लाई

नई दिल्ली रेलवे भर्ती बोर्ड की आइसोलेटेड पदों की भर्ती के लिए कल 29 जनवरी 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। रेलवे आइसोलेटेड भर्ती के तहत 312 पदों पर…

10वीं-12वीं पास बेरोजगार युवाओं की सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू

भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर की ओर से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन 24…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति