द डायरी ऑफ मणिपुर से हिंदी फिल्मों में डेब्यू करेंगे अमित राव

मुंबई,

मणिपुर हिंसा के ज्वलंत मुद्दे पर बनने जा रही फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर से अमित राव हिंदी फिल्मों में डेब्यू कर रहे हैं।

'द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल' के मेकर सनोज मिश्रा अब मणिपुर हिंसा के ज्वलंत मुद्दे पर फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म के जरिए अमित राय हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने जा रहे हैं।

फिल्म के लेखक निर्माता और निर्देशक सनोज मिश्र ने फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' से जुड़ी जानकारी शेयर की। उन्होंने बताया कि इस फिल्म के जरिए मणिपुर हिंसा की सच्चाई दिखाने जा रहा हूं।

सनोज मिश्र ने कहा, मैं अपनी फिल्मों के माध्यम से समाज के ऐसे ज्वलंत मुद्दों दिखता रहूंगा। डायरेक्टर होने के नाते मेरा यह कर्तव्य भी हैं कि अपनी फिल्मों के माध्यम से समाज की सच्ची तस्वीर पेश करूं। मैं किसी की धमकियों से नहीं डरता हूं।

फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' के जरिए अमित राव इंडस्ट्री में डेब्यू कर रहे हैं। रंग मंच की दुनिया में उनका बहुत बड़ा नाम है। अमित राव ने कहा, मुझे काफी समय से फिल्मों के ऑफर मिल रहे हैं, लेकिन मैने कभी फिल्मों में एक्टिंग को गंभीरता से नहीं लिया। जब इस फिल्म के लिए डायरेक्टर सनोज मिश्र ने मुझसे संपर्क किया और फिल्म की कहानी सुनाई तो इस फिल्म में काम करने से खुद को नहीं रोक पाया। मुझे लगता है कि बॉलीवुड में मेरी शुरुआत का यह अच्छा समय है।

सनोज मिश्रा फिल्म्स के बैनर तले बनने जा रही फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर के लेखक, निर्माता और निर्देशक सनोज मिश्र हैं। फिल्म के सह -निर्माता यामीन खान, जावेद देवरियावाले ,धीरेंद्र ठाकुर, और संजय कुमार हैं। अमित राव के अलावा इस फिल्म में देश की प्रसिद्ध योग शिक्षिका मानसी गुलाटी और भजन सम्राट अनूप जलोटा भी एक खास किरदार निभा रहे हैं। फिल्म के बाकी कलाकारों का चयन जारी है।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति