‘देवा’ की रिलीज से पहले रोशन एंड्रूज़ को अमिताभ बच्चन से मिला आशीर्वाद

मुंबई,

मलयालम सिनेमा के मशहूर निर्देशक रोशन एंड्रूज़, ने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन से मुलाकात की जो उनके लिए बेहद खास और इमोशन से भरी थी। रोशन, जो हमेशा से अमिताभ बच्चन के काम के प्रशंसक रहे हैं। उन्होंने अमिताभ से मुलाकत के बाद अपनी खुशी जाहिर की है।

रोशन एंड्रूज़ ने सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर करते हुए इस मुलाकात के बारे में बताया है। उन्होंने लिखा है, "मैंने बचपन से इस इंसान को स्क्रीन पर देखा है… मेरे लिए ये इंसान ही भारतीय सिनेमा था… कई बार उनसे मिलने के करीब पहुंचा, लेकिन मुलाकात नहीं हो पाई… और मैंने उस सबसे बड़े स्टार से हाथ मिलाया, जिसे ये देश जानता है। मैंने उन्हें बताया कि मेरी पहली हिंदी फिल्म 'देवा' 31 जनवरी को रिलीज हो रही है। उन्होंने मुझे आशीर्वाद दिया। चार दिसंबर मेरे लिए जिंदगी के सबसे खास दिनों में से एक रहेगा… जिस दिन मैंने अमिताभ बच्चन से मुलाकात की!"

रोशन एंड्रूज़ के निर्देशन में बनी फिल्म देवा को ज़ी स्टूडियोज़ और सिद्धार्थ रॉय कपूर ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म से शाहिद कपूर लगभग एक साल बाद स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं। उनके साथ फिल्म में पूजा हेगड़े और पावेल गुलाटी भी अहम रोल में नजर आएंगे।फिल्म देवा 31 जनवरी 2025 को रिलीज होगी।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति