राजस्थान-दौसा नगर परिषद की बैठक में सफाई-सड़क-बिजली पर हंगामा

दौसा.

दौसा नगर परिषद की साधारण सभा की बैठक में पार्षदों ने सफाई, सड़क मरम्मत और बिजली व्यवस्था को लेकर नगर परिषद के सभापति और आयुक्त को घेरकर नगर परिषद पर लापरवाही और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। यह बैठक पूर्व सभापति ममता चौधरी को हटाने के बाद पहली बार हुई, जिसमें लगभग सभी पार्षद उपस्थित थे।

पार्षदों ने बैठक के दौरान सफाई ठेकेदार की मनमानी, नगर परिषद की उदासीनता और भ्रष्टाचार को लेकर तीखी नाराजगी जताई। वार्ड 10 की पार्षद आशा खंडेलवाल ने कहा कि उनके वार्ड में महीनों से लाइट और सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। टूटी सड़कों की मरम्मत के लिए भी कोई योजना नहीं बनाई गई है। पार्षद सनी खान का कहना था कि सफाई निरीक्षकों का रवैया पार्षदों के प्रति ठीक नहीं है। उनके वार्ड में गंदगी और बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। पार्षद पूर्ण सैनी ने कहा कि उनके वार्ड में पानी, बिजली और सड़कों की समस्याएं जस की तस हैं। उन्होंने सफाई ठेकेदार पर नगर परिषद के साथ मिलकर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया। परिषद के हो-हल्ले के बीच सभापति कल्पना जैमन ने पार्षदों की शिकायतों पर कहा कि अधिकांश शिकायतें सफाई, सड़क और बिजली से जुड़ी हैं। उन्होंने इन मुद्दों की जांच कराने और शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने बताया कि बैठक में 12 एजेंडे पर चर्चा हुई, जिनमें से 10 पर सहमति बनी है। उन्होंने कहा कि जल्दी ही पार्षदों की मांग के अनुसार सफाई के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे। सीवरेज का काम पूरा होते ही टूटी सड़कों की मरम्मत और नई सड़कों का निर्माण शुरू किया जाएगा। साथ ही वार्डों में ग्रेवल रोड बनवाई जाएंगी और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कदम उठाए जाएंगे।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति