ताई के बेटे के शोरूम में तोड़फोड़, सुमित्रा महाजन के परिवार के साथ बदसलूकी

इंदौर

ताई के शोरूम में तोड़फोड़, इंदौर में सुमित्रा महाजन के परिवार के साथ बदसलूकी। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ताई के बेटे मिलिंद महाजन के नेमावर रोड स्थित शोरूम पर शुक्रवार देर शाम जमकर तोड़फोड़ हुई। तोड़फोड़ करने वाला भाजपा नेता प्रताप करोसिया के परिवार से है।

पुलिस ने शोरूम मैनेजर की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है। हंगामा नेमावर रोड स्थित मिड्रवेस आटोमोबाइल पर हुआ। यहां वाहनों का सर्विस सेंटर भी है। मैनेजर भूषण दीक्षित ने बताया कि घटना शुक्रवार शाम सात से सवा सात बजे के बीच की है।

आरोपित सौरभ करोसिया अपने साथियों के साथ सर्विस सेंटर-शोरूम आया और अपनी गाड़ी स्वराज माजदा बगैर पैसे दिए और बगैर गेट पास के बाहर ले जाने लगा। हमने उसे ऐसा करने से रोका तो उसने कहा कि किसके बाप में हिम्मत है, जो मेरी गाड़ी रोक सकता है। सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोका तो वह और उसके साथी गाली-गलौज करने लगे। सौरभ ने शोरूम में पत्थर मारकर कांच फोड़े व हंगामा करने लगा।
बदमाशों ने तोड़फोड़ की और टीआई बचाने में लगे रहे

गार्ड गणेश दुबे के मुताबिक सौरभ अपने साथ सात-आठ लोगों को लेकर आया था। जब गेट पास मांगा तो उसने गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। मुश्किल से उसे रोका तो वह तोड़फोड़ करने पर आमादा हो गया। उसके साथियों ने भूषण को पटक-पटक कर मारा।

ताई के पोते सिद्धार्थ के साथ भी हाथापाई की। परिसर में बने चैंबर के कांच भी फोड़ दिए। कुर्सियां और अन्य सामान भी उठाकर फेंक दिया। आरोपित बगैर पैसे दिए गाड़ी लेकर चले गए। पुलिस को सूचना दी मगर थाना प्रभारी नीरज मेढा एफआईआर टालते रहे।

वरिष्ठ अधिकारियों को बताने के बाद पुलिस पहुंची व सिर्फ सौरभ पर ही नामजद केस दर्ज किया जबकि सीसीटीवी फुटेज में उसके साथी भी तोड़फोड़ करते दिखाई दे रहे हैं। उधर प्रताप करोसिया ने सफाई में कहा कि महाजन परिवार से मेरे अच्छे संबंध हैं। सौरभ मेरा भतीजा है, फिर भी कार्रवाई के लिए पुलिस को बोला।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति