लंग्स में इंफेक्शन से पीड़ित मंत्री तोमर के भाई, भोपाल में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

भोपाल
प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के बड़े भाई देवेंद्र तोमर लंबे समय से बीमार चल रहे थे, जिनका इलाज ग्वालियर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें आनन फानन में एयर एंबुलेंस से हैदराबाद में एक निजी अस्पताल ले जाया गया लेकिन रस्ते में उनकी तबियत बिगड़ने से उन्हें भोपाल उतारना पड़ा।

बनाया ग्रीन कॉरिडोर

इससे पहले उर्जा मंत्री के बड़े भाई देवेंद्र तोमर को फूलबाग स्थित एक निजी अस्पताल से एयरपोर्ट तक ले जाने के लिए लगभग 12 किलोमीटर का ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। इस ग्रीन कॉरिडोर में जिला प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। वही शहर में जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा।
लंबे समय से चल रहे बीमार

बता दे प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के बड़े भाई देवेंद्र तोमर लंग्स में इन्फेक्शन होने के कारण लंबे समय से बीमार चल रहे हैं, जिनका दिल्ली में इलाज चल रहा था। अभी हाल ही में तबीयत में कुछ सुधार होने पर उन्हें दिल्ली से घर ग्वालियर लाया गया था और उसके बाद एक बार फिर अचानक तबियत बिगड़ने पर उन्हें ग्वालियर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। तबियत लगातार बिगड़ने पर अचानक क्रिटिकल कंडीशन में उन्हें ग्रीन कॉरिडोर बना कर अस्पताल से एयरपोर्ट तक ले जाया गया और वहां से एयरलिफ्ट कर हैदराबाद के लिए रवाना किया गया। लेकिन तबियत अधिक बिगड़ने पर उन्हें भोपाल में ही उतारना पड़ा।
मंत्री की आंखों में दिखे आंसू

इस दौरान भाई की बिगड़ती तबियत देख ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर काफी भावुक दिखे और उनकी आंखों से आंसू झलकते दिखाई दिए। वहीं, आसपास बड़ी संख्या में शहर के लोग भी मौजूद थे, वह सभी भावुक थे।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति