सीएम साय सरगुजा में करेंगे अन्न कोष योजना का शुभारंभ

रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज अपने सरगुजा संभाग दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे अन्न कोष योजना का शुभारंभ करेंगे. इस योजना को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया जा रहा है, जिसके तहत विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय की महिलाओं को लाभ मिलेगा. इस योजना का मुख्य उद्देश्य मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर को कम करना है. योजना के तहत गर्भवती और शिशुवती महिलाओं को अतिरिक्त पोषण आहार प्रदान किया जाएगा, जिससे उनकी सेहत में सुधार होगा और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस महत्वपूर्ण योजना की शुरुआत सरगुजा जिले से करेंगे और इसे पूरे राज्य में फैलाने की योजना बनाई गई है.

सीएम साय का दौरा कार्यक्रम
सीएम साय संभाग के मनेन्द्रगढ़, भरतपुर, चिरमिरी और अंबिकापुर में आयोजित कार्यक्रमों में भी शिरकत करेंगे. इस दौरान वह विभिन्न विकास और निर्माण कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे. साथ ही, उपमुख्यमंत्री अरुण साव भी इन कार्यक्रमों में मौजूद रहेंगे और विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित 4 हजार से अधिक हितग्राहियों को राशि और सामग्री वितरित करेंगे. मुख्यमंत्री साय इस दौरान संभाग स्तरीय सामाजिक सम्मेलन में भी भाग लेंगे.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति