राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 16 फरवरी में आयोजित, आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होगी

इंदौर

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 के लिए परीक्षा की तारीख और सिलेबस जारी कर दिया है, लेकिन अभी तक पदों की संख्या को लेकर संशय बरकरार है। इससे उम्मीदवारों में असमंजस और नाराजगी बढ़ रही है। उम्मीदवार पूछ रहे हैं कि पदों की संख्या घोषित करने में देरी क्यों हो रही है? क्या इस बार भी 110 जैसे सीमित पदों पर ही भर्ती होगी? परीक्षा 16 फरवरी को होना है।

आयोग ने एक वर्ष पहले लगभग 110 पदों पर विज्ञापन जारी किया गया था। उम्मीदवारों ने उस समय भी पदों की संख्या बढ़ाने की मांग की गई थी, मगर आयोग ने इस बात की सुनवाई नहीं की। नतीजतन परीक्षा भी इन्हीं 110 पदों पर हुई। अब 2025 परीक्षा को लेकर उम्मीदवारों को उम्मीद है कि आयोग अधिक पदों पर भर्ती का विज्ञापन निकालेगा, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को सरकारी सेवा करने का मौका मिल सकेगा।
जल्द जारी होगी पदों की संख्या

उम्मीदवारों ने कहा कि पदों की संख्या पहले से तय न होने से अभ्यर्थियों के मन में अनिश्चितता बढ़ रही है, जिससे उनकी तैयारी पर भी नकारात्मक असर पड़ रहा है। आयोग के अधिकारियों का कहना है कि विभागों से रिक्त पदों की जानकारी प्राप्त हो गई है। इसी के आधार पर संख्या तय की जाएगी। जल्द ही परीक्षा के लिए पदों की संख्या जारी की जाएगी।
परीक्षा का पैटर्न

राज्य सेवा परीक्षा एग्जाम के पैटर्न में फिलहाल कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। प्रारंभिक परीक्षा में दो प्रश्न पत्र होंगे, जिनमें प्रत्येक में 100 प्रश्न होंगे। हर प्रश्न पत्र के लिए दो घंटे का समय निर्धारित है। हर प्रश्न वस्तुनिष्ठ होगा और प्रत्येक प्रश्न के लिए दो अंक दिए जाएंगे। 2025 की राज्य सेवा परीक्षा के सिलेबस व प्लान में कोई बदलाव नहीं किया है। इस बार भी इंटरव्यू 185 अंक का होगा। कुल 1650 अंकों में से मेरिट लिस्ट तैयार होगी।

admin

Related Posts

रेलवे में बड़ी भर्ती: 312 पदों पर कल खत्म होगा आवेदन, Group D की 22000 भर्तियों के लिए 31 से करें अप्लाई

नई दिल्ली रेलवे भर्ती बोर्ड की आइसोलेटेड पदों की भर्ती के लिए कल 29 जनवरी 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। रेलवे आइसोलेटेड भर्ती के तहत 312 पदों पर…

10वीं-12वीं पास बेरोजगार युवाओं की सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू

भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर की ओर से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन 24…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति