WI vs BAN: जांगू का डेब्यू वनडे मैच था और इसमें शतक लगाकर उन्होंने एक खास लिस्ट में अपना नाम शामिल किया

बांग्लादेश
बांग्लादेश के खिलाफ लगातार 11 वनडे इंटरनेशनल हारने के बाद वेस्टइंडीज ने जबर्दस्त वापसी करते हुए तीन मैचों की सीरीज में क्लीनस्वीप किया। बांग्लादेश टीम लगातार 11 वनडे इंटरनेशनल जीत के साथ वेस्टइंडीज दौरे पर पहुंची थी और उसे वनडे सीरीज में क्लीनस्वीप का सामना करना पड़ा। वेस्टइंडीज की इस जीत में आमिर जांगू का सबसे बड़ा रोल रहा और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। जांगू ने 83 गेंदों पर 104 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। हाई स्कोरिंग मैच में एक समय लग रहा था कि बांग्लादेश आसानी से जीत दर्ज कर लेगा, लेकिन जांगू ने पूरा मैच ही पलट दिया। यह जांगू का डेब्यू वनडे मैच था और इसमें शतक लगाकर उन्होंने एक खास लिस्ट में अपना नाम शामिल कर लिया। वेस्टइंडीज की ओर से डेब्यू वनडे में शतक लगाने वाले जांगू महज दूसरे बैटर बन गए हैं, उनसे पहले यह कारनामा 1978 में डेसमंड हेन्स ने किया था।

डेसमंड हेन्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था और 136 गेंदों पर 148 रनों की पारी खेली थी। जांगू ने छक्के के साथ अपना शतक पूरा किया। बांग्लादेश ने 50 ओवर में पांच विकेट पर 321 रन बनाए। सौम्य सरकार ने 73, मेहदी हसन मिराज ने 77 और महमूदुल्लाह ने 84 रनों की पारी खेली। महमूदुल्लाह ने 63 गेंदों पर सात चौके और चार छक्कों की मदद से नॉटआउट रहते हुए यह रन बनाए।

वहीं जाकिर अली ने 57 गेंदों पर नॉटआउट 62 रन बनाए। वेस्टइंडीज की ओर से अल्जारी जोसेफ ने 10 ओवर में 43 रन देकर दो विकेट चटकाए। जवाब में वेस्टइंडीज की शुरुआत बिल्कुल अच्छी नहीं रही। 86 रनों के स्कोर तक ब्रैंडन किंग, एलिक अथांजा, शाई होप और शेरफने रदरफोर्ड पवेलियन लौट चुके थे। इसके बाद कीसी कार्टी और आमिर जांगू ने मिलकर बांग्लादेश के गेंदबाजों को परेशान करना शुरू किया। इन दोनों ने 130 रनों की साझेदारी कर वेस्टइंडीज की मैच में वापसी करवाई। कीसी 95 रन बनाकर आउट हुए। वेस्टइंडीज ने 45.5 ओवर में छह विकेट पर 325 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति