शुभमन गिल ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को चेताते हुए कहा- ये जनरेशन यह नहीं सोचती कि कौन गेंदबाजी कर रहा है

गाबा
ये जनरेशन यह नहीं सोचती कि कौन गेंदबाजी कर रहा है, बल्कि सिर्फ गेंद को देखती है…टीम इंडिया के उभरते सितारे शुभमन गिल ने गाबा टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को चेताते हुए ये बात कही। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शनिवार, 14 दिसंबर से बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा मुकाबला ब्रिस्बेन में खेला जाना है। मैच से पहले शुभमन गिल प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए तो उन्होंने बताया कि 2021 में गाबा में जीत दर्ज करने के बाद जब वह और साथी खिलाड़ी दोबारा इस मैदान पर उतरे तो पुरानी यादें ताजा हो गईं।

गाबा की विकेट के बारे में गिल ने कहा कि खिलाड़ियों को एक बार खेलने के बाद पता चल जाएगा कि विकेट कैसा है, उन्होंने साथ यह भी कहा कि देखने में विकेट काफी अच्छा लग रहा है। टीम इंडिया को एडिलेड में खेले गए डे-नाइट टेस्ट में 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था जिसके बाद यह सीरीज 1-1 की बराबरी पर खड़ी है।

गुलाबी गेंद के बारे में पूछे जाने पर गिल ने कहा, "गुलाबी गेंद अलग होती है। यह थोड़ी कठिन होती है। हम लाल गेंदों के ज्यादा आदी हैं। रात में खेलने से इसकी स्पीड, सीम और हाथ की स्थिति का अंदाजा लगाना थोड़ा मुश्किल होता है।"

मानसिक फिटनेस पर जोर देते हुए गिल ने कहा, "मुझे लगता है कि जिस तेजी के साथ यहां खेल खेले जाते हैं, वही इसे चुनौतीपूर्ण बनाता है। यहां मानसिक और फिटनेस की जरूरत है। परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण हैं, लेकिन मुझे लगता है कि दूसरी नई गेंद तक 35 ओवर बल्लेबाजी करना आसान हो जाता है।"

गाबा में अहम टेस्ट खेलने के बारे में गिल ने कहा, "अगर आप नहीं जीते हैं तो आपको डर लगेगा। हम पिछली बार जीते हैं और भारत में भी। यह पीढ़ी यह नहीं सोचती कि कौन गेंदबाजी कर रहा है और सिर्फ गेंद को देखती है।"

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति