छत्तीसगढ़-बस्तर में नक्सलियों ने ग्रामीण की हत्या कर 123 ग्रामीणों के मोबाइल भी लूटे

बस्तर.

छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सलियों पर कार्रवाई के बीच उनका भी उत्पात जारी है. वे ग्रामीणों को अपना निशाना बना रहे हैं. सुकमा जिले में शुक्रवार को एक ग्रामीण की हत्या कर दी. इतना ही नहीं नक्सली गांव के 123 ग्रामीणों का मोबाइल भी लूटकर ले गए हैं. नक्सली वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल है.

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज शनिवार से छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे. वे बस्तर में रात भी बताएंगे. इससे पहले नक्सली बस्तर में  दहशत फैलाने की लगातार कोशिश कर रहे हैं. बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है. बौखलाए नक्सली ग्रामीणों की हत्या कर रहे हैं. बीजापुर के बाद अब सुकमा जिले में भी नक्सलियों का तांडव देखने को मिल रहा है. यहां चिंतागुफा थाना क्षेत्र के कहर दुलेड़ गांव में नक्सलियों ने 31 साल के ग्रामीण मड़कम हड़मा की हत्या कर दी. वे उसे उसके घर से किडनैप करके ले गए थे. नक्सलियों ने इस पर मुखबिरी का शक जताया और उसकी हत्या करके सड़क पर शव फेंक दिया. इसके बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है.

मोबाइल भी लूटे
इतना ही नहीं नक्सलियों ने गांव के ग्रामीणों के मोबाइल भी छीन लिए.123 ग्रामीणों के मोबाइल को लूटकर अपने साथ ले गए. बताया जा रहा है कि नक्सलियों को इस बात का अंदेशा है कि ग्रामीण उनके मूवमेंट की जानकारी सुरक्षाबलों और पुलिस तक पहुंचा रहे हैं.क्षेत्र में ऐसा पहली बार देखने को मिला है कि पूरे गांव के ग्रामीणों के मोबाइल नक्सलियों ने लूटे हैं. इस घटना के बाद सिर्फ दुलेड़ गांव ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र में देखने को मिल रहा है.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति