जालोर में ‘आपणो अग्रणी राजस्थान’’ थीम पर मनाई सरकार की पहली वर्षगाँठ

जयपुर।

राज्य सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को जालोर जिले में पंच गौरव कार्यक्रम, जिला स्तरीय प्रदर्शनी, किसान सम्मेलन, जिला विकास पुस्तिका विमोचन समारोहपूर्वक सम्पन्न हुआ। किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्य के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री के.के.विश्नोई ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन सहित मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा विगत एक वर्ष में अनेक जनकल्याणकारी कार्यों को मूर्त रूप देकर अंतिम पायदान पर खड़े पात्र व्यक्ति को योजना का लाभ दिये जाने का कार्य किया गया है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ‘‘आपणो अग्रणी राजस्थान के संकल्प’’ के साथ ‘‘एक वर्ष परिणाम उत्कर्ष’’ की थीम पर किसान, श्रमिक, महिला, युवा एवं आमजन के हित के लिए प्रयासरत है। इसी कड़ी में शिक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत, सड़क, पेयजल व कृषि सहित सभी विभागों में योजनाबद्ध रूप से राजस्थान को अग्रणी बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विकसित राजस्थान, विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने के साथ राइजिंग राजस्थान इनवेस्टर समिट के माध्यम निवेशकों को राज्य में निवेश के लिए प्रोत्साहित कर रही है। कार्यक्रम के दौरान राज्य स्तरीय समारोह का सीधा प्रसारण किया गया जिसमें मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने किसानों को संबोधित किया। जिला स्तरीय समारोह के प्रारंभ में प्रभारी मंत्री के.के.विश्नोई, प्रभारी सचिव विश्वमोहन शर्मा, जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे व जिला पुलिस अधीक्षक ज्ञानचन्द्र यादव ने माँ सरस्वती की तस्वीर के समक्ष माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत् आगाज किया। कार्यक्रम का संचालन अम्बिका प्रसाद तिवारी ने किया।

योजनाओं से इन्हें किया लाभान्वित
जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने राजस्थान सहकारी गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना के तहत चयनित लाभार्थी श्रीमती मीरा देवी, वागाराम, गणपतसिंह, सांवलाराम व गडूकाराम को स्वीकृति ऋण राशि के चैक प्रदान किए। वही किसान सम्मेलन में पिजोपुरा निवासी कृषक मंगलाराम को फॉर्म पौण्ड के लिए 73 हजार, देसू निवासी शंभु सिंह को तारबंदी के लिए 40 हजार, नरवाड़ा निवासी पदमाराम व खेतलावास निवासी मालमसिंह को वर्मी कम्पोस्टर के लिए 50-50 हजार तथा नरवाड़ा निवासी दीपाराम व खारी निवासी जालमसिंह को जैविक गोवर्धन के लिए 10-10 हजार रूपये की अनुदान राशि प्रदान की गई। जिला स्तरीय कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कार्मिक, किसान एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति