छत्तीसगढ़-सक्ति में गाली गलौच देने से मना करने पर घर के बाहर खड़ी गाड़ी में लगाई आग

सक्ति.

सक्ति जिले के ग्राम सकर्रा में गाली गलौज नहीं देने से मना करने पर घर के बाहर खड़ी गाड़ी में तोड़ फोड़ कर आगजनी,घर के अंदर में तोड़ फोड़ का वीडियो सामने आया है। मालखरौदा थाना में युवक चंद्रकांत पाण्डेय ने FIR दर्ज कराकर कार्यवाही की मांग की है। दरअसल चंद्रकांत पाण्डेय घर में अकेला था।

परिजन बाहर गए हुए थे, इस बीच पड़ोस का रहने वाल टिकेश्वर पाण्डेय गाली गलौज कर रहा था। जिसे मना करने पर घर के अंदर घुसकर जान से मारकर फेक देने की धमकी देते हुए घर के अंदर खड़ी बाइक CT 100 को बाहर निकाला और तोड़ फोड़ कर पेट्रोल डालकर जला दिया, घर के बाहर लगे दरवाजे को तोड़कर अंदर घुसकर परछी में रखे दो सिलाई मशीन को तोड़ दिया। घर में अकेले होने के कारण डर से कमरे जाकर छिपा रहा। जब परिजन पहुंचे तो पूरे घटना की जानकारी दी।मालखरौदा थाने में BNS की धारा 294,351 (2)324,326,333 के तहत मामला दर्ज किया गया है। वही वीडियो के आधार पर मामले की जांच पड़ताल में पुलिस जुटी हुई है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति