राजस्थान-बांसवाड़ा की सीमेंट फैक्टरी में धमाके में दो मजदूर बुरी तरह झुलसे

बांसवाड़ा.

राजस्थान के बांसवाड़ा में इंडिया सीमेंट के प्लांट में आज जोरदार धमाका हुआ। अफवाह उड़ी की सीमेंट प्लांट ब्लॉस्ट हो गया, लेकिन बाद में पता चला कि प्लांट में कोल डिपो की चिमनी के ढक्कन में गर्म गैस के प्रेशर से ब्लॉस्ट हुआ, जिसके चलते तेज धमाका हुआ। बांसवाड़ा एसपी हर्ष वर्धन अग्रवाला ने बताया कि घटना में कोई बड़ी जनहानी नहीं हुई है।

गर्म गैस के रिसाव से दो लोगों के हाथ-पैर झुलस गए हैं। बता दें कि शनिवार सुबह 10.30 बजे हुए हादसे का कारण कार्बन डाई-ऑक्साइड गैस का रिसाव बताया जा रहा है। हालांकि धमाके की आवाज बहुत तेज हुई और कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। इसमें दो मजदूरों के हाथ-पैर झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए एक प्रइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। मौके पर तीन थानों के 70 से ज्यादा जवान तैनात हैं।

कोयला जलाने वाला टैंक फटा
जानकारी के अनुसार इंडिया सीमेंट्स का ये प्लांट बांसवाड़ा शहर से 30 किलोमीटर दूर बजवाना गांव में है। यहां के टैंक में कोयला डालने के दौरान ब्लास्ट हो गया। इसमें कुटुंबी गांव निवासी ईश्वरलाल पुत्र नाथजी और नौखला गांव निवासी दिलीप पुत्र भारता झुलस गए। ग्रामीणों ने बताया कि धुआं 5 किलोमीटर दूर से नजर आ रहा था। वहीं डेढ़ से 2 किलोमीटर तक धमाके की आवाज सुनाई दी। मजदूरों का आरोप है कि कोयला डिपो में कार्बन गैस की मात्रा लगातार बढ़ रही थी। ब्लास्ट का खतरा था। फैक्टरी के ट्राइबल मजदूर संघ के अध्यक्ष दिलीप पणदा ने बताया हम चार-पांच बार प्रबंधन को इसके बारे में बता चुके थे, लेकिन कोई फैसला नहीं लिया गया।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति