विवाद के दौरान पड़ोसी ने वृद्ध को दिया धक्का, हो गई मौत

भोपाल
गुनगा थाना इलाके में गड्ढा खोदने को लेकर हुए विवाद के दौरान एक वृद्ध को उसके पड़ोस में रहने वाले युवक ने गाली गलौच करते हुए धक्का दे दिया। धक्का लगने से जमीन पर गिरकर वृद्व बेहोश हो गए, परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जहॉ उनकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में फिलाहल मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है। थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रामप्रसाद विश्वकर्मा पुत्र गणपत सिंह (80) ग्राम माहौली में रहते थे। बीती सुबह सड़क पर गड्डे कराने को लेकर पड़ोस में रहने वाले सोनू गुर्जर (32) से उनकी कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ने पर सोनू गुर्जर ने उनके साथ गाली गलौच करनी शुरु कर दी।
इसके बाद हाथापाई पर उतरे सोनू ने अचानक रामप्रसाद को धक्का दे दिया जिससे वह जमीन पर गिरकर बेहोश हो गए। इसके बाद फौरन ही परिवार वालो ने उन्हें इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां कुछ घंटे चले इलाज के बाद उनकी मौत हो गई। अस्पताल से मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का अनुमान है, कि झगड़े के दौरान उन्हें हार्ट अटैक आ गया जिससे उनकी मौत हो गई। हालांकि पीएम रिपोर्ट आने पर ही मौत का सही कारण साफ हो सकेगा। वहीं मृतक के परिजनों ने सोनू गुर्जर पर वृद्व की हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है, कि सोनू ने उनके साथ मारपीट की है। जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है की पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी। बताया गया है कि पुलिस आरोपी सोनू गुर्जर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करने की तैयारी में है।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति