विद्युत के दक्षतापूर्वक उपयोग से ही ऊर्जा संरक्षण में मिलेगी मदद

भोपाल
ऊर्जा संरक्षण दिवस पर प्रदेश में मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी ऊर्जा संरक्षण सप्ताह का आयोजन कर रही है। एमपी ट्रांसको के मुख्यालय सहित प्रदेश के ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस उपसंभागों, 416 सब स्टेशनों, मैदानी कार्यालयों में प्रबंध संचालक इंजीनियर सुनील तिवारी के संदेश का वाचन किया गया और सप्ताह भर ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूक करने गतिविधियां आयोजित की गईं।

प्रबंध संचालक ने आहवान किया कि सभी विद्युत का उचित और दक्षतापूर्वक उपयोग करें जिससे ऊर्जा संरक्षण में मदद मिल सके। उन्होंने कहा कि म.प्र. पावर ट्रांसमिशन कंपनी विद्युत क्षेत्र में सतत विकास लक्ष्य को प्राथमिकता देने के प्रति संवेदनशील और गंभीर है। इस कारण हर वर्ष ऊर्जा की खपत को कम करने के उद्देश्य से अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वाह करते हुये एम.पी. ट्रांसको विभिन्न कार्यशालाओं, वेबीनारों, आकाशवाणी, सोशलमीडिया प्लेटफार्म में जन सामान्य के लिए अपील ,बैनर, स्टीकर से ऊर्जा बचत के उपायों का प्रचार करती है। साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं के द्वारा स्कूलों कॉलेजों और शासकीय -अशासकीय कार्यालयों में भी ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूकता के लिये अभियान संचालित करती है।

प्रबंध संचालक ने अपने संदेश में कहा कि एम.पी. ट्रांसको ने मध्यप्रदेश विद्युत नियामक आयोग द्वारा 2023-24 के लिये पारेषण हानि के अधिकतम लक्ष्य 2.76 प्रतिशत के मुकाबले 2.61 प्रतिशत प्राप्त कर ऊर्जा संरक्षण के प्रति एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उल्लेखनीय है कि 0.1 प्रतिशत पारेषण हानि कम करने पर लगभग 950 लाख यूनिट ऊर्जा बचत होती है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति