शिवखोड़ी में श्री माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बस पर हुए आतंकी हमले में लिप्त एक आरोपित के खिलाफ आरोपपत्र दायर

जम्मू
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शनिवार को शिवखोड़ी में श्री माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बस पर हुए आतंकी हमले में लिप्त एक आरोपित के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया है। यह आरोपपत्र जम्मू स्थित विशेष अदालत में दायर किया गया है। एनआईए के प्रवक्ता ने बताया कि आज दायर किए गए आरोपपत्र में हाकम खान उर्फ हाकिम दीन को आरोपित बनाया गया है।

प्रवक्ता ने बताया कि श्री माता वैष्णो देवी की तीर्थयात्रा पर आए श्रद्धालुओं का एक दल नौ जून 2024 को कटड़ा से आगे शिवखोड़ी स्थित भगवान शिव की पवित्र गुफा में विराजमान पवित्र शिवलिंग के दर्शन करने के बाद जब वापस लौट रहे थे तो रास्ते में कंडा, झंडी मोढ़ के पास आतंकियों ने उनकी बस पर हमला किया। इस हमले में आठ श्रद्धालु और बस चालक बलिदानी हो गए। हमले में 41 श्रद्धालु जख्मी हो गए थे।

हाकम खान के खिलाफ सबूत जुटाकर किया गिरफ्तार
आतंकियां ने यह हमला जम्मू प्रांत में लोगों में भय की भावना पैदा करने और जम्मू-कश्मीर में आने वाले श्रद्धालुओं को रोकने के षडयंत्र के तहत किया था। आतंकियों द्वारा दागी गई एक गोली बस चालक के सिर में लगी थी और इसके साथ ही बस बेकाबू हो सड़क के साथ सटी खाई में जा गिरी थी।

केंद्रीय गृहमंत्रालय के निर्देशानुसार, एनआईए ने इस मामले की जांच अपने हाथ में ली। एनआईए जांच के दौरान हाकम खान उर्फ हाकिमदीन के खिलाफ आवश्यक सुबूत जुटाए और उसे गिरफ्तार कर लिया। हाकम दीन ने हमले में लिप्त आतंकियों के लिए सुरक्षित ठिकाने के अलावा अन्य साजो सामान का भी बंदोबस्त किया था।

उसने आतंकियों के लिए उस जगह का चुनाव किया था, जहां हमला किया गया। इसके अलावा उसने ही आतंकियों को वहां तक पहुंचाया था। एनआईए के प्रवक्ता ने बताया कि अभी इस मामले की जांच जारी है।

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति