न्यूज एंकर ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर की थी टिप्पणी, अब चैनल से मिलेंगे 127 करोड़ रुपये

वाशिंगटन
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर की गई एक टिप्पणी न्यूज चैनल को भारी पड़ गई। मानहानि के मामले में अब न्यूज चैनल को डोनाल्ड ट्रंप को 15 मिलियन डॉलर यानी करीब 127.5 करोड़ डॉलर चुकाने पड़ेंगे। चैनल पर जॉर्ज स्टीफनपोलस नाम के न्यूज एंकर ने दावा किया था कि डोनाल्ड ट्रंप को लेखिका ई जीन कैरोल के रेप मामले में दोषी पाया गया था।

न्यूज ने एडिटर्स नोट में लिखा कि शेटलमेंट के तौर पर चैनल डोनाल्ड ट्रंप को यह रकम चुकाएगा। चैनल की तरफ से एँकर की गलती पर खेद जताया गया था। बता दें कि 10 मार्च को 'द वीक' कार्यक्रम के दौरान एंकर ने यह टिप्पणी की थी।

जानकारी के मुताबिक मीडिया नेटवर्क को 1 मिलियन डॉलर की राशि ट्रंप के अटॉर्नी अलेजांद्रो ब्रिटो के लॉ फर्म को भी चुकानी पड़ेगी। जानकारी के मुताबिक एबीसी न्यूज जो भी राशि चुकाएगा उससे एक लाइब्रेरी बनाई जाएगी जो की गैरलाभकारी होगी। एबीसी न्यूज ने बताया कि इस बात की खुशी है कि दोनों पार्टियों के बीच सुलह हो गई है। इसके बाद यह केस बंद हो जाएगा।

शुक्रवार को फ्लोरिडा फेडरल जज के समाने सुलह को लेकर आदेश सुनाया गया था। इस अग्रीमेंट के मुताबिक एबीसी न्यूज 15 मिलियन डॉलर की राशि डोनाल्ड ट्रंप की लाइब्रेरी को देगा। यह राशि 10 दिनों के अंदर ही चुकानी होगी। इसके अलावा चैनल डोनाल्ड ट्रंप की लीगल फीस भी चुकाएगा। बता दें कि 20 जनवरी को डोनाल्ड ट्रंप दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ ले सकते हैं।

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति