रीयाल मैड्रिड को रेयो वैलेकैनो ने 3-3 की बराबरी पर रोका

बार्सीलोना
रेयो वैलेकैनो ने स्पेन की शीर्ष घरेलू फुटबॉल लीग (ला लिगा) के रोमांचक मुकाबले में रीयाल मैड्रिड को 3-3 की बराबरी पर रोक दिया। रीयाल मैड्रिड के पास इस मुकाबले को जीतकर तालिका में शीर्ष पर पहुंचने का मौका था लेकिन रेयो वैलेकैनो ने उसे बराबरी पर रोककर ऐसा नहीं होने दिया।

रेयो ने उनाई लोपेज और अब्दुल मोमिन के सफल प्रयास से मैच के 36वें मिनट तक दो गोल की बढ़त से रीयाल मैड्रिड को चौका दिया। मध्यांतर से पहले फेडरिको वाल्वरडे और जूड बेलिंगहैम के गोल से मैड्रिड की टीम वापसी करने में सफल रही। मैड्रिड ने 56वें मिनट में रोड्रिगो के गोल से पहली बार मैच में बढ़त हासिल की लेकिन इसके आठ मिनट के बाद इसि पलाजोन ने बराबरी का गोल दाग कर स्कोर 3-3 कर दिया। मैड्रिड की टीम इस मैच में अपने चोटिल स्टार स्ट्राइकर कीलियान एमबाप्पे के बिना मैदान पर उतरी थी। रीयाल मैड्रिड अंक तालिका में बार्सीलोना से एक अंक से पिछड़कर दूसरे स्थान पर है। रायो 13वें पायदान पर है।

अन्य मैचों में सेविला ने सेल्टा विगो को 1-0 और मेलोरका ने गिरोना को 2-1 से हराया जबकि एस्पैन्योल और ओसासुना का मैच गोलरहित बराबरी पर छूटा। सेविला के जीसस नवास का घरेलू मैदान पर यह आखिरी मुकाबला था और मैच से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने उनके 20 साल के करियर को ‘नवास लीजेंड’ लिखी हुई टी-शर्ट पहनकर सम्मान दिया। खिलाड़ियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया। नवाज 70 मिनट के खेल के बाद मैदान से बाहर जाते समय अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सके। इस दौरान मैदान को चूमते समय उनकी आंखें नम हो गयी।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति