गुजरात जायंट्स ने विदेशी ऑलराउंडर खिलाड़ी पर लुटाया पैसा, ऑक्शन में 1.70 करोड़ में खरीदा

मुंबई
वीमेंस प्रीमियर लीग 2025 में पहली बोली वेस्टइंडीज की ऑलराउंडर खिलाड़ी डिएंड्रा डॉटिन पर लगी. वे बेस प्राइस से कई गुना महंगे दाम में बिकीं. डिएंड्रा को गुजरात जायंट्स ने 1.70 करोड़ रुपए में खरीदा. जबकि उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपए था. डिएंड्रा का अब तक प्रदर्शन शानदार रहा है. वे इंटरनेशनल के साथ-साथ डोमेस्टिक क्रिकेट में भी अच्छा परफॉर्म कर चुकी हैं. WPL की दूसरी बोली डेनियल गिबसन पर लगी थी. वे पहले राउंड में अनसोल्ड रहीं.

वेस्टइंडीज की ऑलराउंडर डॉटिन की बात करें तो उन पर पहली बोली यूपी वॉरियर्स ने लगाई. इसके बाद गुजरात भी दौड़ में शामिल हो गई. इन दोनों ही फ्रेंचाइजी के बीच लंबा मुकाबला चला. लेकिन अंत में बाजी गुजरात ने मारी. यूपी वॉरियर्स ने आखिरी बोली 1.60 करोड़ रुपए की लगाई. जबकि गुजरात जायंट्स ने 1.70 करोड़ रुपए देकर डॉटिन को खरीद लिया.

अब तक ऐसा रहा है डॉटिन का प्रदर्शन –
डॉटिन का टी20 फॉर्मेट में अब तक विस्फोटक प्रदर्शन देखने को मिला है. वे वीमेंस बिग बैश लीग के 56 मैचों में 934 रन बना चुकी हैं. इसके साथ ही 41 विकेट भी झटके हैं. डॉटिन ने हंड्रेड वीमेंस कॉम्पिटिशन में भी अच्छा परफॉर्म किया है. डॉटिन वेस्टइंडीज के लिए 132 इंटरनेशनल मैच खेल चुकी हैं. इस दौरान 2817 रन बनाए हैं. उन्होंने इस फॉर्मेट में 2 शतक और 12 अर्धशतक लगाए हैं. वे इस फॉर्मेट के 132 मैचों में 67 विकेट झटक चुकी हैं.

ऑक्शन के पहले राउंड में अनसोल्ड रहीं ये प्लेयर्स –
इंग्लैंड की दिग्गज खिलाड़ी गिबसन पहले राउंड में अनसोल्ड रहीं. उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपए था. भारत की अनुभवी खिलाड़ी पूनम यादव पर भी किसी ने बोली नहीं लगाई. इंग्लैंड की हीथर नाइट और सारा ग्लेन भी अनसोल्ड रहीं. वेस्टइंडीज की ऑलराउंडर हेनरी पर भी किसी ने बोली नहीं लगाई.

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति