स्टीव स्मिथ ने केएल राहुल को आउट करने के लिए एक हैरतअंगेज कैच पकड़ा

नई दिल्ली
ऑस्ट्रेलिया की टीम को ब्रिसबेन टेस्ट मैच के चौथे दिन के खेल की पहली गेंद पर विकेट मिल सकता था, लेकिन उनके अनुभवी स्लिप फील्डर स्टीव स्मिथ ने कैच छोड़ दिया था। केएल राहुल का ये आसान कैच पता नहीं कैसे स्टीव स्मिथ से छूट गया। हालांकि, अच्छी बात ये रही कि उन्होंने ही केएल राहुल को आउट करने के लिए एक हैरतअंगेज कैच पकड़ा, लेकिन यह भी नहीं भूलना चाहिए कि स्टीव स्मिथ का कैच छोड़ना ऑस्ट्रेलिया के लिए भारी पड़ सकता है। इसके पीछे कारण यह है कि जब केएल राहुल का कैच छूटा तो वे सिर्फ 33 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे और जब आउट हुए तो उनका स्कोर 84 रन था।

अगर केएल राहुल दिन की पहली गेंद पर आउट हो जाते तो शायद मैच में ऑस्ट्रेलिया की पकड़ मजबूत हो जाती। केएल राहुल बाद में नाथन लियोन की गेंद को कट करने के चक्कर में स्लिप में आउट हुए। स्टीव स्मिथ ने अच्छी तरह से एंटिसिपेट करते हुए अपने दाहिने ओर जाकर एक हाथ से कैच पकड़ा। गेंद दाएं हाथ की हथेली पर लगी थी, लेकिन गेंद उनके हाथ से चिपक सी गई थी। ये देखकर उनको राहत जरूर मिली होगी, लेकिन कैच छोड़ने से कैच पकड़ने तक केएल राहुल ने 51 रन और बना लिए, जिससे भारत को फॉलोऑन टालने में थोड़ी सी मदद मिली। आप वीडियो देख सकते हैं।
 
स्टीव स्मिथ का कैच पकड़ने वाला वीडियो
स्टीव स्मिथ की बात करें तो उनके लिए ये टेस्ट मैच बल्ले से बहुत अच्छा रहा है। वे लंबे समय के बाद शतक जड़ने में सफल हुए। वहीं, केएल राहुल की बात करें तो उन्होंने अपना दूसरा अर्धशतक इस दौरे पर जड़ा है। वे भारत के एकमात्र बल्लेबाज हैं, जो इस दौरे पर दो अर्धशतक लगाने में सफल हुए हैं। एक-एक शतक यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली ने जड़ा है। रविंद्र जड़ा गाबा में अर्धशतक पूरा कर चुके हैं।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति