आकाश दीप ने छक्का लगाकर सबको चकित किया, कोहली को याद आए ‘बेन स्टोक्स’, रिऐक्शन देख नहीं रुकेगी हंसी

ब्रिसबेन
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिसबेन के गाबा मैदान पर पांच मैचों की सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। मैच के चौथे दिन का खेल खत्म होने से पहले ऐसा कुछ हुआ, जिसका जश्न पूरे भारत ने मनाया। आकाश दीप ने पहले तो पैट कमिंस की गेंद पर चौका लगाकर भारत को फॉलोऑन से बचाया और फिर छक्का लगाकर सबको चकित कर दिया। आकाश दीप ने पैट कमिंस की गेंद पर जो छक्का लगाया, वह लंबे समय तक याद किया जाएगा और इस छक्के पर विराट कोहली के रिऐक्शन को भी भुला पाना मुश्किल होगा। विराट कोहली ड्रेसिंग रूम से मैच का लुत्फ ले रहे थे और आकाश दीप के छक्के पर दौड़कर शीशे के पास खड़े होकर देखने लगे कि गेंद कहां जा रही है। इसके बाद विराट ने अपने चिर परिचित अंदाज में बेन स्टोक्स को याद किया।

दरअसल हिंदी का एक अबशब्द है, जिसकी लिप्सिंग देखकर ऐसा लगता है बेन स्टोक्स बोला जा रहा है और विराट कोहली के मुंह से मैदान पर यह शब्द कई बार सुनने को मिलता है। ड्रेसिंग रूम का माहौल आकाश दीप के चौके और छक्के के बाद एकदम से बदल गया। ऑस्ट्रेलिया के 445 रनों के जवाब में टीम इंडिया ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 9 विकेट पर 252 रन बना लिए हैं। पहली पारी के आधार पर भारत अभी भी ऑस्ट्रेलिया से 193 रन पीछे है, लेकिन ब्रिसबेन टेस्ट का अब एक ही दिन का खेल बचा है और पांचवें दिन भी बारिश की आशंका बनी रहेगी, ऐसे में अब यह टेस्ट मैच ड्रॉ की ओर बढ़ता नजर आ रहा है।

जसप्रीत बुमराह 10 रन बनाकर और आकाश दीप 27 रन बनाकर नॉटआउट लौटे हैं। रविंद्र जडेजा जब 77 रन बनाकर आउट हुए, तो ऐसा लगा कि टीम इंडिया को फॉलोऑन झेलना होगा, क्योंकि तब भारत फॉलोऑन से 32 रन दूर था। आकाश दीप और बुमराह के बीच 39 रनों की अटूट साझेदारी ने इस मैच में भारत को एक बड़ा जीवनदान दे दिया है।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति