न्यूजीलैंड ने तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन इंग्लैड को दूसरी पारी में 423 रनों से जीत लिया

हैमिल्टन
मिचेल सैंटनर (चार विकेट), टिम साउदी और मैट हेनरी (दो-दो विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन मंगलवार को इंग्लैड को दूसरी पारी में 234 के स्कोर पर समेट कर मुकाबला रिकार्ड 423 रनों से जीत लिया। न्यूजीलैंड की इंग्लैंड के खिलाफ यह अब तक की सबसे बड़ी जीत है। वहीं शुरुआती दो मैच जीतने वाली इंग्लैड तीन मैचों की सीरीज विजेता रही।
इंग्लैंड ने आज दो विकेट पर 18 के स्कोर से आगे खेलना शुरु किया। जेकब बेथेल और जो रूट ने संभलकर खेलते हुए तीसरे विकेट के लिये 104 रन जोड़े। मिचेल सैंटनर ने जो रूट (54) को पगबाधा आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद हैरी ब्रूक (एक) रन बनाकर पवेलियन लौट गये। टिम साउदी ने जेकब बेथेल (76) को आउटकर इंग्लैंड को बड़ा झटका दिया। गस ऐटकिंसन (43) और ब्राइडन कार्स (11) को मिचेल सैंटनर ने अपना शिकार बनाया। ऑली पोप (17) को मैट हेनरी ने बोल्ड आउट किया। न्यूजीलैंड के गेंदबाजी आक्रमण के आगे इंग्लैंड की पूरी 47.2 ओवर में 234 रन पर सिमट गई।
न्यूजीलैंड की ओर मिचेल सैंटनर ने चार विकेट लिये। टिम साउदी और मैट हेनरी को दो-दो विकेट मिले। विलियम ओरूर्क ने एक बल्लेबाज को आउट किया। इससे पहले केन विलियमसन (156), डैरिल मिचेल (60), मिचेल सैंटनर (49) और टॉम ब्लंडल (नाबाद 44) की साहसिक बल्लेबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को टेस्ट मैच के तीसरे दिन 658 रनों का विशाल लक्ष्य था।
केन विलियमसन और रचिन रवींद्र की जोड़ी ने चौथे विकेट के लिए 107 रनों की साझेदारी हुई। मैथ्यू पॉट्स ने रचिन रवींद्र (44) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये डैरिल मिचेल ने मोर्चा संभाला। डैरिल मिचेल (60) को जेकब बेथेल ने आउट किया। ग्लेन फिलिप्स (तीन) और मिचेल सैंटनर (49) रन बनाकर आउट हुये। केन विलियमसन ने 204 गेंदों में 20 चौके और एक छक्का लगाते हुए (156) रनों की शानदार पारी खेली। न्यूजीलैंड ने 101.4 ओवर में 453 रन बनाये। और पहली पारी के आधार पर मिली 204 रनों की बढ़त के साथ इंग्लैंड को जीत के लिए 658 रनों का लक्ष्य दिया।
इंग्लैंड की ओर से जेकब बेथेल ने तीन, बेन स्टोक्स और शोएब बशीर ने दो-दो विकेट लिये। मैथ्यू पॉट्स, गस ऐटकिंसन और जो रूट ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। इंग्लैंड ने पहली पारी में 143 रन बनाये थे।

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति