पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाः कोरिया जिले में बढ़ी रुचि, 300 घरों का लक्ष्य

सौर ऊर्जा ग्रीन एनर्जी है और  पर्यावरण के अनुकूल

कोरिया

प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना कोरिया जिले में तेजी से लोकप्रिय हो रही है। इस योजना का उद्देश्य घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाकर बिजली बिल से मुक्ति दिलाना और ऊर्जा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है।

39 हितग्राहियों ने कराया पंजीयन
जिले में 300 घरों में सोलर रूफटॉप प्लांट लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अब-तक 39 लाभार्थियों ने इस योजना के लिए पंजीयन करवा लिया है। वहीं, मोबाइल ऐप के माध्यम से 2,000 से अधिक लोगों ने रुचि दर्ज कराई है।

हितग्राहियों को राहत
बैकुंठपुर-तलवापारा निवासी श्री विष्णु पटेल और स्कूलपारा निवासी श्री मिथिलेश कुमार ने क्रमशः 3 किलोवाट और 2 किलोवाट के सोलर पैनल लगवाने का निर्णय  लिया है। उन्होंने बताया कि इस योजना की जानकारी समाचार पत्रों से मिली और उन्होंने तुरंत विद्युत विभाग से संपर्क किया। दोनों लाभार्थियों ने कहा कि इससे न केवल बिजली बिल में राहत मिलेगी, बल्कि वे ऊर्जा आत्मनिर्भर भी बनेंगे।

सब्सिडी का लाभ
योजना के तहत, सोलर पैनल की कुल लागत का एक हिस्सा सरकार द्वारा सब्सिडी के रूप में दिया जा रहा है। दो किलोवाट तक की सौर इकाई पर 60 प्रतिशत सब्सिडी। दो से तीन किलोवाट तक की क्षमता पर 40 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है। अधिकतम 78,000 रुपये तक की सब्सिडी दी जा रही है।

पंजीयन प्रक्रिया
योजना का लाभ लेने के लिए नागरिकों को ऑनलाइन पंजीयन करना होगा। पंजीयन के बाद पात्र हितग्राहियों को बैंक खाते की जानकारी और कैंसिल चेक जमा करना होगा। सब्सिडी की प्रक्रिया पूर्ण होने में लगभग 30 दिन का समय लगेगा।

कलेक्टर ने की अपील
कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने जिलेवासियों से योजना का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा, ‘सौर ऊर्जा ग्रीन एनर्जी है और यह पर्यावरण के अनुकूल है। छत पर सोलर पैनल लगाने से बिजली मुफ्त में उपलब्ध होगी और बची हुई बिजली पावर कंपनी को देकर अतिरिक्त लाभ भी मिलेगा।‘ कलेक्टर ने आम बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के पोर्टल या मोबाइल ऐप पर पंजीयन कराकर अपने घर को सौर ऊर्जा से रोशन करें और ऊर्जा आत्मनिर्भर बनें।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति