उप मुख्यमंत्री देवड़ा की अध्यक्षता में हुई वाणिज्यिक कर विभाग की परामर्शदात्री समिति की बैठक

भोपाल
उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवडा की अध्यक्षता में मंगलवार को विधानसभा में वाणिज्यिक कर विभाग की परामर्शदात्री समिति की बैठक संपन्न हुई। समिति के सदस्य विधायक श्री प्रदीप लारिया, श्री जयंत मलैया, श्री अभय कुमार मिश्रा, श्री दिनेश राय मुनमुन, श्री मुकेश टंडन और विपिन जैन उपस्थित थे।

बैठक में राजस्व संग्रहण बढ़ाने, वैट अंतर्गत कर निर्धारण जैसे मुद्दों के निराकरण, करदाताओं को उपलब्ध ऑनलाइन सुविधाओं, करदाताओं की सुविधा के लिए किए गए नवाचार, जीएसटी के अंतर्गत नए करदाताओं की सुविधा के लिए बनाए गए वेलकम किट जैसे विषयों पर चर्चा हुई। समिति के सदस्यों ने सुविधाओं को और प्रभावकारी बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव दिए।

इसके अलावा बैठक में दस्तावेज पंजीयन की प्रक्रिया के कंप्यूटरीकरण, विभागीय संपदा पोर्टल को और ज्यादा प्रभावी बनाने अन्य विभागों से इसका समावेश करने और संपदा पोर्टल का उन्नयन करने, सेवा की गुणवत्ता में सुधार लाने और मध्य प्रदेश स्टॉम्प नियम और रजिस्ट्रेशन अधिनियम में संशोधन करने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा आबकारी, राजस्व और ई-आबकारी सॉफ्टवेयर बनाने के संबंध में भी विस्तार से चर्चा हुई। समिति के सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव दिए। इन सुझावों को आगामी रणनीतियों में शामिल किया जाएगा।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति