पन्ना की रत्नगर्भा धरती ने एक और मजदूर की किस्मत बदल दी, मिला लाखों का हीरा

पन्ना
पन्ना की रत्नगर्भा धरती ने एक और मजदूर की किस्मत बदल दी है। सालों के प्रयासों के बाद पट्टाधारक नयापुरा निवासी प्रकाश कुशवाहा की किस्मत चमक गई है। उनको पटी स्थित उथली खदान से 17.11 कैरेट का उज्जवल हीरा मिला है, जिसकी अनुमानित कीमत 20 लाख से ऊपर आंकी जा रही है। पट्टेधारक ने हीरे को हीरा कार्यालय में जमा कराया है।

मजदूर का कहना है कि उथली खदान में लंबे समय से अपनी किस्मत अजमा रहे थे, इस बार किस्मत ने अपना रंग बदला और हमें हीरा प्राप्त हो गया। वहीं अब हीरा विभाग इसे आने वाली बोली में नीलामी के लिये रखेगा।
 
बीते सप्ताह 4 करोड़ के हीरे हुए थे नीलाम
बीते दिनों हुई नीलामी में जिले के अंदर 4 करोड़ से ऊपर के हीरे नीलाम हुए हैं। पन्ना की रत्नगर्भा धरती से लोग रातो रात रंक से राजा बने हैं। वर्तमान समय में जिले के अंदर उथली खदान के पट्टे हीरा विभाग के द्वारा जारी किए गए हैं। इस रत्नगर्भा धरती ने हालही में अभी 6 कैरेट, 17 कैरेट व 32 कैरेट के बड़े हीरे लोगों को मिले हैं जो वर्तमान में हुई हीरा नीलामी में करोड़ों के बिके हैं।

हीरे की नीलामी से लोगों में विश्वास
हीरा कार्यालय में अब हीरे जमा करने का सिलसिला फिर से शुरू हुआ है और लोगों का विश्वास शासन के ऊपर बढ़ा है। जिस कारण से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही फिर से कुछ और बड़े हीरे व उनकी नीलामी जिला प्रशासन के द्वारा कराई जा सकती है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति