बैंक ऑफ़ इंडिया ने मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी से किया विशेष अनुबंध

भोपाल
बैंक ऑफ़ इंडिया ने मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी से विशेष अनुबंध किया है। इसमें कंपनी के नियमित एवं संविदा कर्मचारियों के लिए 2 करोड़ रूपये तक का दुर्घटना बीमा सहित कईं विशेष आकर्षक बैंकिंग सुविधा मुहैया कराई जाएंगी। इसमें बिजली कंपनी के नियमित एवं संविदा कर्मचारियों के लिए वेतन बचत खाता खोलने पर अनेक सुविधाएं दी जायेगी। इसमें आकर्षक बैंकिंग सुविधाएं जैसे जीरो बैलेंस रहने पर भी कोई पेनल्टी नहीं लगेगी, डेबिट कार्ड एवं क्रेडिट कार्ड निशुल्क जारी किया जाएगा, बैंक द्वारा चेक बुक, पे आर्डर, डीडी निशुल्‍क रहेगा। वहीं एनईएफटी अथवा आरटीजीएस सुविधा भी निःशुल्क रहेगी।

बैंक ऑफ इंडिया द्वारा पर्सनल लोन, कार लोन एवं होम लोन में विशेष छूट दी जाएगी। लोन पर ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत तक एवं प्रोसेसिंग शुल्क में 100% तक की छूट देने की बात कही गयी है। इसके साथ ही खाता धारक को रुपे सेलेक्ट क्रेडिट कार्ड निशुल्क जारी किया जाएगा, जिसमें कुछ मार्केट बेसिस सुविधाएं दी जाएंगी। साथ ही एक करोड़ तक का पूर्ण दिव्यांग बीमा, 50 लाख तक का दुर्घटना आंशिक दिव्यांगता बीमा रहेगा। कर्मचारी की किसी भी कारण से मृत्‍यु होने पर 7 लाख रूपये का सामान्‍य मृत्‍यु बीमा/ टर्म इन्‍श्‍योरेंस भी निःशुल्क देय होगा। इसके अलावा अन्य सुविधाएं भी बैंक द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। अधिक जानकारी के लिए कंपनी के कर्मचारी बैंक ऑफ इंडिया की किसी भी शाखा में संपर्क कर सकते हैं।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति