जिला शिक्षा अधिकारी एमसीबी अजय मिश्रा का भरतपुर विकासखंड दौरा दिए गए अहम् निर्देश

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी

 जिला शिक्षा अधिकारी एमसीबी अजय मिश्रा द्वारा विकासखंड भरतपुर का विकास खंड शिक्षा अधिकारी भरतपुर मो.इस्माइल खान एवं सहायक विकासखंड अधिकारी सुदर्शन पैकरा के साथ दौरा किया गया। इसमें सबसे पहले शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माडीसरई पहुंचे वहां विद्यालय में कुछ शिक्षक विलंब से उपस्थित हुए तथा कुछ अनुपस्थित रहे उन्हें कारण बताओं नोटिस जारी करने हेतु निर्देशित किया, इसके पश्चात प्राथमिक शाला देवगढ़ एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवगढ़  का अवलोकन किया गया तथा उपस्थित सभी शिक्षक शिक्षिकाओं की बैठक ली गई तथा विद्यालय संचालन से संबंधित विस्तृत दिशा निर्देश दिए गए इसके पश्चात माध्यमिक शाला डोंगरीटोला का निरीक्षण किया गया वहां पर ठंड के मौसम के दृष्टिगत सभी छात्र छात्राओं को गर्म कपड़े स्वेटर का वितरण  किया गया।

इसके पश्चात स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल भरतपुर में विकासखंड भरतपुर के सभी शासकीय विद्यालयों के प्राचार्यों  की बैठक ली गई तथा उन्हें बोर्ड परीक्षा में परिणाम शत प्रतिशत लाने के संबंध में एवं सभी छात्र-छात्राओं की अपार आईडी जेनरेट किए जाने के सम्बन्ध में स्कूल वार समीक्षा करते हुए 20 दिसंबर तक सभी प्राचार्यों को शत प्रतिशत अपार आईडी जेनरेट करने हेतु निर्देशित किया गया । इसके पश्चात 02 से 03 बजे तक अशासकीय  विद्यालय के प्राचार्य एवं प्रधान पाठकों की बैठक ली गई तथा उन्हें भी बोर्ड परीक्षा का परिणाम एवं अपार आईडी शत प्रतिशत  जनरेट किए जाने संबंधी निर्देश दिए गए।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति