सीआईएसफ और दिल्ली एफसी की बड़ी जीत, भोला की हैट्रिक

नयी दिल्ली
डीएसए प्रीमियर लीग में सीआईएसफ और दिल्ली एफसी ने बड़े अंतर से अपने अपने मैच जीत कर पहले लेग का शानदार समापन किया। आंबेडकर स्टेडियम मैदान में आज खेले गए एकतरफा मैचों में सीआईएसफ ने फ्रेंड्स यूनाइटेड को 5- 0 से और डीएफसी ने इंडियन एयर फोर्स को 4-1 से परास्त किया।

दिन का आकर्षण सीआईएसएफ के स्टार स्ट्राइकर भोला नाथ सिंह की शानदार हैट्रिक रही। पवन प्रताप और आदित्य ने एक एक गोल बांटे। हालांकि सीआईएसफ ने पूरी तरह मैच पर पकड़ रखी लेकिन फ्रेंड्स यूनाइटेड की अग्रिम पंक्ति ने आसान मौके गंवा कर टीम की हार को बड़ा किया। प्लेयर ऑफ द मैच भोला नाथ के सभी गोल दर्शनीय थे। प्रतिद्वंद्वी रक्षक उसे पकड़ने में पूरी तरह नाकाम रहे।

दिन के पहले मुकाबले में दिल्ली एफसी ने लंबे समय बाद ग्यारह खिलाड़ियों के साथ उतरी एयर फोर्स को जरा भी नहीं टिकने दिया और पराजित टीम की हार का सिलसिला बरकरार रहा। आरिस खान, कुंतल पाकीरा , सीमन थांग और ल्यूमिनी थांग हॉकीप ने विजेता टीम के गोल जमाए। एयर फोर्स का गोल सैमुएल वान लालपेका ने किया। पहले लेग में खेले 11 मैचों के बाद सीआईएसएफ 26 अंकों के साथ पहले नंबर पर है। दिल्ली एफसी के 22 अंक हैं। फ्रेंड्स यूनाइटेड के 14 और एयर फोर्स के मात्र सात अंक हैं।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति