गुजरात जाएंट्स को चार बार आलआउट कर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंचे यूपी योद्धाज

पुणे
यूपी योद्धाज ने बालेवाड़ी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के बैडमिंटन हॉल में गुरुवार को खेले गए प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन के 121वें मैच में गुजरात जाएंट्स को 59-23 के अंतर से हराकर अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। शीर्ष-2 में रहते हुए सीधे सेमीफाइनल खेलने का इरादा रखने वाली यूपी को बुधवार को पटना पाइरेट्स की जीत के साथ प्लेआफ का टिकट मिल गया था।

यूपी ने 21 मैचों में 12वीं जीत दर्ज की और इसमें गगन गौड़ा (19) और भवानी राजपूत (10) का अहम योगदान रहा। दूसरी ओर, प्लेआफ की दौड़ से पहले ही बाहर रो चुकी गुजरात को 20 मैचों में 13वीं हार मिली। इस टीम के लिए सिर्फ जीतेंद्र यादव (6) ने डिफेंस में प्रभावित किया। यूपी ने रेड में 18 के मुकाबले 31 और डिफेंस में 7 के मुकाबले 18 अंक लिए। बहरहाल,दोनों टीमों ने रेड प्वाइंट्स के साथ शुरुआत की लेकिन दूसरे मिनट में राकेश ने सुपर रेड के साथ गुजरात को 4-1 की लीड दिला दी। गगन ने सुपर रेड के साथ इसका जवाब दिया और गुजरात को आगे कर दिया। इसके बाद हालांकि यूपी ने लगातार दो अंक लेकर यूपी को 6-5 की लीड दिला दी।

7-6 के स्कोर पर यूपी ने गुजरात के लिए सुपर टैकल आन कर दिया। राकेश डू ओर डाई रेड पर लपके गए और फिर यूपी ने गुजरात को आलआउट करते हुए 12-7 की लीड ले ली। 10 मिनट की समाप्ति तक यूपी ने 15-7 की लीड ले ली थी। ब्रेक के गगन ने गुमान के एक अंक का जवाब दो से दिया। जल्द ही यूपी ने 18-9 की लीड ले ली। दोनों विभागों में लगातार अच्छा करते हुए यूपी ने 16वें मिनट में 10 अंक की लीड ले ली, जिसे गगन ने मल्टीप्वाइंटर के साथ न सिर्फ 12 का किया बल्कि गुजरात को आलआउट की ओर भी धकेल दिया। फिर दूसरा आलाउट ले यूपी ने 26-10 की लीड ले ली। गगन अपना सुपर-10 पूरा कर चुके थे। बहरहाल, यूपी ने 29-11 के स्कोर पर पाला बदला।

हाफटाइम के बाद यूपी ने गुजरात के लिए तीसरी बार सुपर टैकल आन किया और फिर आलआउट लेकर 35-12 की लीड ले ली। आलइन के बाद यूपी ने दो के मुकाबले पांच अंक लेकर अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर ली। इस बीच भवानी ने आदेश को आउट कर गुजरात को फिर सुपर टैकल सिचुएशन में डाला। इस बार गुजरात ने सुपर टैकल के दो अंक लिए।

गुजरात का डिफेंस हालांकि भवानी को सुपर टैकल करते हुए गलती कर गया। इस तरह ने यूपी चौथे आलआउट के साथ 30 मिनट की समाप्ति तक 47-16 की लीड ले ली। यूपी की टीम यहीं नहीं रुकी और 33 मिनट खेल में पांचवीं बार गुजरात को सुपर टैकल सिचुएशन में डाल दिया। गुमान ने हालांकि उसे इस स्थिति से निकाल दिया। इसके बाद हालांकि गुजरात ने पहली बार यूपी को सुपर टैकल सिचुएशन में डाला लेकिन सुमित ने गुमान को सुपर टैकल कर स्कोर 56-23 कर दिया। अंतिम पलों में महेंद्र ने राकेश को सुपर टैकल कर यूपी को इस सीजन का उसका सबसे बड़ा स्कोर दिला दिया। और फिर अगली रेड पर भवानी ने भी सुपर-10 पूरा कर लिया।

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति