छत्तीसगढ़-गौरेला पेंड्रा मरवाही एसपी भावना गुप्ता ने कालेज के पास घूम रहे दी मनचलों को सख्त हिदायत

गौरेला पेंड्रा मरवाही।

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले की पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता आज यातायात जागरूकता के तहत खुद स्कुटी चलाते हुए पेंड्रा के महाविद्यालय पहुंची। जहां पर वे अचानक स्कूटी खड़ाकर अनधिकृत रुप से कॉलेज में पहुचे मनचले युवकों एवं बिना हेलमेट के वाहन चलाने वाले युवकों पर कार्यवाही करवाई साथ ही वहां पर मौजूद छात्राओं को महिला सुरक्षा एवं अपराध व साइबर अपराध की भी जानकारी दी, साथ ही वहां मौजूद छात्र छात्राओं को शपथ दिलाया।

इसके बाद सहकारी बैंक चौक व दुर्गा चौक पहुंचकर वाहनों पर भी कार्यवाही करवाई जिले की एसपी आज लेडी सिंघम की भूमिका में नजर आई। बाइक रैली में एसपी स्कुटी चलाते हुए अचानक पेंड्रा के डॉ भवर सिंह पोर्ते महाविद्यालय पहुंचकर वहां पर मौजूद मनचले युवकों को धरदबोचा। मोटरसाइकिल में मोडिफाई साइलेंसर निकलवाने और अनाधिकृत रूप से कॉलेज आए लड़कों की मोटरसाइकिल को जप्त कर कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। साथ ही कड़े शब्दों में कहा कि यह महाविद्यालय परिसर है यहां किसी तरीके की लुक बाजी नहीं चलेगी। महाविद्यालय परिसर में घूम कर कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं से उनका हाल-चाल जाना और पूछा कि महाविद्यालय में आते जाते कोई असहज स्थिति तो नहीं होती, साथ ही ऐसी कोई आपात स्थिति होने पर समाधान एप सहित पुलिस की अभिव्यक्ति एप के विषय में जानकारी दी और वहां पर मौजूद छात्राओं को मोबाइल में एप डाउनलोड करवाने के साथ जीपीएम पुलिस का समाधान नम्बर भी नोट कराया। महाविद्यालय की अवस्थाओं को लेकर महाविद्यालय की प्राचार्य से भी बातचीत की और कॉलेज परिसर में व्यवस्थाओं को लेकर असंतोष जताया। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने महाविद्यालय के प्राचार्य से उनके दायित्व को याद दिलाया। पुलिस अधीक्षक ने यातायात नियमों एवं सुरक्षा को लेकर कॉलेज में मौजूद छात्र छात्राओं को शपथ दिलाया और फिर स्कुटी से वे सहकारी बैंक चौक दुर्गा चौक पहुचकर यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहनों पर भी चलानी कार्रवाई की गई।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति