छत्तीसगढ़-रायगढ़ में शादी से मना करने पर प्रेमी और दोस्तों ने की प्रेमिका के पिता की हत्या

रायगढ़।

तुमगांव थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपनी प्रेमिका के पिता की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि युवती के पिता ने दोनों की शादी कराने से मना कर दिया था। इससे बाद से प्रेमी नाराज था। हालांकि पुलिस ने आरोपी और उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है।

तुमगांव थाना क्षेत्र के मालीडीह गांव निवासी गोविंद पटेल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके चाचा (मृतक) हीराधर पटेल (51) वर्ष 17 दिसंबर की शाम से लापता है। सूचना पर पुलिस ने जांच शुरु की। जांच में पता चला कि मृतक हीराधर पटेल के साथ मोहित पटेल को देखा गया था। पुलिस ने मोहित पटेल को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मोहित ने हत्या करना स्वीकार कर लिया। आरोपी मोहित ने पुलिस को बताया कि वह हीराधर की बेटी से प्रेम करता था और शादी करना चाहता था, लेकिन लड़की के पिता हीराधर पटेल ने शादी से इनकार कर दिया, जो उसे नागवारा गुजरा। आरोपी मोहित ने अपने दो दोस्त पंकज पाईका (21) निवासी बिरबिरा, मनोज निषाद (21) निवासी मेडहापाली सरायपाली के साथ मिलकर हीराधर को बिरबिरा के जंगल ले गया, जहां हथौड़े से वार कर हीराधर को मौत के घाट उतार दिया और लाश को वहीं छुपाकर फरार हो गये। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही हत्या में उपयोग की गई बाइक और हथौड़ा जब्त कर लिया है। तीनों आरोपियों पर धारा 103(1) , 61(2), 238, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति