ईडी और एफबीआई को सौंप दें केस, संसद भवन परिसर के बाहर धक्का-मुक्की मामले में संजय राउत का तंज

मुंबई
संसद भवन परिसर के बाहर धक्का-मुक्की मामले में शिकायत क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया गया है। इसको लेकर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी है। संजय राउत ने कहाकि पीएम मोदी की सरकार इस मामले को ईडी और एफबीआई को भी दे सकती है। उन्होंने कहाकि मोदी सरकार झूठे केसेज फाइल करती है। गौरतलब है कि संसद भवन के मकर द्वार पर प्रदर्शन के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष में भिड़ंत हो गई थी। आरोप है कि इस दौरान राहुल गांधी के धक्के से भाजपा के दो सांसद घायल हो गए। इसको लेकर विपक्ष और सत्ता पक्ष आमने-सामने है।

इसके अलावा संजय राउत ने महाराष्ट्र में महायुति सरकार पर भी निशाना साधा है। संजय राउत ने कहाकि सरकार में क्या चल रहा है यह समझना बेहद मुश्किल है। शिवसेना नेता ने कहाकि सरकार तो बन गई है, लेकिन अभी तक किसी को पोर्टफोलियो नहीं दिया गया है। उन्होंने कहाकि प्रदेश में कानून व्यवस्था के कई मामले हैं, लेकिन किसी की जिम्मेदारी तय नहीं है। संजय राउत ने कहाकि इतना बड़ा बहुमत होने के बावजूद इसमें इतनी देरी क्यों हो रही है।

संसद भवन के बाहर क्या हुआ था
दिल्ली पुलिस ने संसद परिसर में ‘धक्का-मुक्की’ के आरोप में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मामले को शुक्रवार को क्राइम ब्रांच को सौंप दिया है। गुरुवार को दिल्ली पुलिस ने संसद परिसर में हुई ‘धक्का-मुक्की’ के सिलसिले में राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। संविधान निर्माता बीआर आंबेडकर के कथित अपमान को लेकर गुरुवार को संसद भवन के ‘मकर द्वार’ के निकट सत्तापक्ष और विपक्ष के सदस्य एक दूसरे के सामने आ गए और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान विपक्ष और राजग सांसदों के बीच हुई धक्का-मुक्की में सांसद प्रतापचंद्र सारंगी और मुकेश राजपूत घायल हो गए। भाजपा ने राहुल गांधी के खिलाफ पुलिस को एक शिकायत देकर उन पर संसद परिसर में ‘धक्का-मुक्की’ के दौरान ‘शारीरिक हमला और उकसावे’ में शामिल होने का आरोप लगाया है।

  • admin

    Related Posts

    अजित पवार की मौत पर सियासत तेज: ममता बोलीं– सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच, भरोसा खत्म

    कोलकाता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक दुखद विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा पुणे जिले के…

    ‘अयोध्या से कटियार ही लड़ें’— बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, सियासत में साजिश का आरोप

    गोंडा कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक विनय कटियार का है और उन्हें ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने यह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति