पंजाबी एक्ट्रेस का नया म्यूज़िक वीडियो ‘जाना है ते जा’ रिलीज़

मुंबई,

 पंजाबी अभिनेत्री निकीत ढिल्लों का नया म्यूज़िक वीडियो ‘जाना है ते जा’ रिलीज़ हो गया है। निकीत, जो जट्ट ब्रदर्स, सिकंदर 2 और यार अनमुल्ले रिटर्न्स जैसी फिल्मों में अपने काम के लिए जानी जाती हैं, इस गाने को लेकर काफी उत्साहित हैं। इस गाने में उनके साथ मशहूर पंजाबी गायक हैप्पी रायकोटी नज़र आ रहे हैं। निकीत ने बताया कि यह प्रोजेक्ट उनके लिए एक सरप्राइज की तरह आया। उन्होंने कहा, मैं चंडीगढ़ में छुट्टियां मना रही थी, जब मेरे प्रोड्यूसर दोस्त ने मुझे बताया कि हैप्पी रायकोटी के साथ एक गाने के लिए वह मुझे कास्ट करना चाहते हैं।

मैंने सोचा कि लंबे समय से म्यूज़िक एल्बम नहीं किया है, तो यह एक शानदार मौका होगा। अगले ही दिन हमने शूटिंग शुरू कर दी।हालांकि, गाने की शूटिंग के दौरान एक मजेदार घटना हुई, जिसने निकीत को पूरी तरह से चौंका दिया। उन्होंने बताया, मुझे जो गाना भेजा गया था, वह एक रोमांटिक गाना लग रहा था। मैंने इसे दस बार सुना और उसी के मुताबिक तैयारी की। लेकिन शूटिंग के दौरान मुझे वेस्टर्न आउटफिट पहनाया गया, जो मुझे थोड़ा अजीब लगा। गाने के दृश्य भी रोमांटिक के बजाय कुछ और कहानी बयान कर रहे थे। निकीत ने निर्देशक से सवाल किया कि अगर यह रोमांटिक गाना है, तो इसमें झगड़े और अलग होने के दृश्य क्यों हैं।

तब उन्हें पता चला कि यह वास्तव में एक सैड सॉन्ग है, जिसका नाम ‘जाना है ते जा’ है। निकीत ने हंसते हुए कहा, मुझे एहसास हुआ कि प्रोडक्शन हाउस ने गलती से मुझे दूसरा गाना भेज दिया था। फिर भी, उन्होंने शूटिंग पूरी की और अंतिम शॉट तक सही गाने को सुना ही नहीं। निकीत ने कहा कि यह अनुभव उनके लिए यादगार रहा और वह इस गाने का हिस्सा बनकर बहुत खुश हैं। निकीत ढिल्लों 2023 में मिस इंडिया हिमाचल प्रदेश का ताज पहन चुकी हैं। 2025 में वह एक बड़े प्रोजेक्ट की घोषणा करने वाली हैं, जिसे लेकर वह काफी रोमांचित हैं।

 

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति