गौहर खान ने खरीदी Mercedes-Benz C-Coupe खरीदी

मुंबई

पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस और होस्ट गौहर खान ने एक लग्जरी कार खरीद ली है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है। गौहर को कारों का काफी शौक है और इसी शौक को पूरा करते हुए उन्होंने सफेद रंग की Mercedes-Benz C-Coupe खरीद ली है। इसकी कीमत 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें गौहर खान पति जैद दरबार और बेटे के साथ कार संग पोज दे रही हैं। कार खरीदने के बाद गौहर खान ने केक भी काटा। साथ में घरवाले भी थे। कार ब्रांड ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर गौहर खान की कार के साथ प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं। फैंस एक्ट्रेस को बधाई दे रहे हैं।

गौहर खान का कार कलेक्शन और नेट वर्थ
गौहर खान के कार कलेक्शन की बात करें, तो उनके पास लेटेस्ट एडिशन के अलावा Mercedes-Benz E-Class, ऑडी Q7 और ए-लिमोजीन जैसी लग्जरी गाड़ियां हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस की नेट वर्थ करीब 49 करोड़ रुपये है।

गौहर खान की कहां से होती है कमाई
गौहर खान कई सोर्सेस से कमाई करती हैं। इनमें ब्रांड प्रमोशन से लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे इंस्टाग्राम और ट्विटर से कमाई शामिल है। वह इवेंट्स में भी परफॉर्म करती हैं और इसके लिए 15 लाख रुपये तक फीस लेती हैं। यही नहीं, गौहर खान ने साल 2018 में क्लोदिंग ब्रांड भी लॉन्च किया था।

गौहर खान का करियर
प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो गौहर खान 'बिग बॉस 7' की विनर रहीं। उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया है। वह अब टीवी शो 'फौजी 2' में नजर आएंगी। इसमें वह लेफ्टिनेंट कर्नल सिमरजीत कौर के रोल में होंगी।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति