फिल्म ‘मुफासा: द लायन किंग’ ने ‘वनवास’ को दी पटखनी

मुंबई

दिसंबर महीने में थिएटर में 'पुष्पा 2' के बाद अनिल शर्मा की 'वनवास' और एनिमेशन फिल्म 'मुफासा: द लायन किंग' रिलीज हुई। बीते शुक्रवार, 20 दिसंबर को रिलीज हुईं इन दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी। हालांकि नाना पाटेकर और उत्कर्ष शर्मा स्टारर फिल्म दूसरे दिन भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। वहीं, 'मुफासा' उससे आगे निकल गई।

अनिल शर्मा ने अपने बेटे उत्कर्ष शर्मा को फिल्म 'वनवास' में कास्ट किया। इनके अलावा 'गदर 2' एक्ट्रेस सिमरत कौर को भी उनके अपोजिट लिया। पिता के किरदार में नाना पाटेकर भी दिखाई दे रहे हैं। पहले दिन इस फिल्म ने बहुत ही खराब शुरुआत की थी और 6 लाख रुपये की कमाई की थी। वहीं दूसरे दिन की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने करीब 95 लाख का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। ऐसे में इसने अब तक 1.55 करोड़ का भारत में नेट कलेक्शन किया है। जो कि बहुत कम है।

वहीं, 'मुफासा: द लायन किंग', जिसके हिंदी वर्जन को शाहरुख खान, आर्यन खान, अबराम खान, संजय मिश्रा, श्रेयस तलपड़े जैसे कलाकारों ने आवाज दी है। उसने पहले दिन अंग्रेजी, हिंदी, तेलुगू और तमिल भाषा में कुल 8.8 करोड़ का नेट कलेक्शन भारत में किया था। वहीं, दूसरे दिन इसने करीब 14 करोड़ रुपये कमाए हैं और इसकी नेट कमाई 22.80 करोड़ रुपये हो गई है।

'मुफासा' और 'वनवास' की हो सकती है छुट्टी!
'मुफासा' ने 'वनवास' को बहुत बुरी धोबी पछाड़ दी है, जिससे ये तो तय है कि 'बेबी जॉन' के आने के बाद इसकी सांसें फूलने लग जाएंगी। वरुण धवन, वामिका गब्बी और कीर्ति सुरेश स्टारर ये मूवी 25 दिसंबर को थिएटर में रिलीज होगी और इससे न सिर्फ अनिल शर्मा और 'मुसाफा' को बल्कि 'पुष्पा 2' को भी नुकसान हो सकता है।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति