राजस्थान-जैसलमेर में केन्द्रीय वित्त मंत्री ने शक्तिपीठ तनोट माता के किए दर्शन

जयपुर।

केन्द्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने रविवार को जैसलमेर में शक्तिपीठ तनोट माता के दर्शन किए एवं पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां तनोटराय से देश में खुशहाली की मंगल कामना की। उन्होंने तनोट परिसर में ऑडियो विजुअल और हथियार प्रदर्शनी का अवलोकन किया। योगेंद्र सिंह राठौड़ (उप महानिरीक्षक) क्षेत्रीय मुख्यालय जैसलमेर (उत्तर) ने उनको इस प्रदर्शनी के बारे में ब्रीफ किया।

इससे पूर्व केन्द्रीय वित्त मंत्री ने तनोट माता मंदिर परिसर में स्थित विजय स्तम्भ पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। यहां पर सीमा सुरक्षा बल की विशेष गार्ड द्वारा वित्त मंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने विषम परिस्थियों में अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे सीमा सुरक्षा बल के बहादुर जवानों से बातचीत की व उनकी हौसला आफजाई की। उन्होंने कहा की देश की प्रथम रक्षा पंक्ति के रूप में विख्यात सीमा सुरक्षा बल के जवानों से मुलाकात कर उन्हे आज गर्व की अनुभूति हो रही है। मंदिर परिसर में पहुँचने पर एम एल गर्ग (महानिरीक्षक) सीमान्त मुख्यालय, सीमा सुरक्षा बल राजस्थान, योगेन्द्र सिंह राठौड़ (उप महानिरीक्षक) क्षेत्रीय मुख्यालय जैसलमेर (उत्तर), सुरेंद्र कुमार (समादेष्टा ) क्षेत्रीय मुख्यालय जैसलमेर (उत्तर) और 166 वी वाहिनी के (समादेष्टा) वीरेंद्र पाल सिंह  द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया एवं तनोट माता की तस्वीर स्मृति स्वरुप भेंट की।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति