चूना भट्टी थाना इलाके में रहने वाले बिल्डर ने इनकम टैक्स टीम को देख तोड़ दिया अपना आईफोन

भोपाल
चूना भट्टी थाना इलाके में रहने वाले बिल्डर ने छानबीन के लिए पहुंची आयकर विभाग की टीम के साथ सहयोग नहीं किया। काफी देर के बाद दरवाजा खोला तो आईटी के अधिकारियों के सामने अपना आईफोन तोड़ दिया। आयकर के निरीक्षक की शिकायत पर पुलिस ने जांच में सहयोग नहीं करने और साक्ष्य नष्ट करने की शिकायत दर्ज कर ली है। एसआई उदयसिंह सिसोदिया ने बताया कि शुक्रवार दोपहर आयकर निरीक्षक गौरीशंकर ने शिकायत दर्ज कराई है।
 
बिल्डर रूपम सेवानी के घर पहुंची थी टीम
इसमें उन्होंने बताया कि आयकर विभाग द्वारा शहर में अलग-अलग स्थानों पर कई भवन निर्माताओं पर कार्रवाई की गई है। इसी क्रम में आईटी की टीम गुरुवार सुबह पारिका सोसायटी में रहने वाले बिल्डर रूपम सेवानी के घर पहुंची थी।

दरवाजा खोलने के बजाए अंदर ताला लगा लिया
काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। कुछ देर बाद आवाज लगाने पर अंदर से परिचय पूछा गया। जैसे ही आयकर विभाग का नाम सुना तो उन्होंने दरवाजा खोलने के बजाए अंदर से भी ताला लगा लिया।

सबूत को नष्ट करने की कोशिश की
जांच के लिए पुलिस बल बुलाने की बात कहने पर रूपानी ने दरवाजा तो खोला, लेकिन टीम के सामने ही अपने आईफोन में तोड़फोड़ कर उसे बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। इस तरह जांच में सहयोग नहीं करते हुए साक्ष्य को नष्ट करने की कोशिश की।

मध्य प्रदेश में अब तक के बड़े आयकर छापे
2007 में तत्कालीन स्वास्थ्य संचालक डॉ. योगीराज शर्मा के आवास पर आयकर विभाग ने छापा मारा था। विदेशी मुद्रा भी मिली थी। छापे में बिस्तर के नीचे सवा करोड़ रुपये मिले थे। इसके बाद सरकार ने उनकी पेंशन रोक दी थी।
वर्ष 2010 में आइएएस दंपती अरविंद-टीनू जोशी के यहां आयकर का छापा पड़ा था, जिसमें उनके घर से तीन करोड़ रुपये नकद मिले थे। बाद में ईडी ने भी उनकी 15 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच कर ली थी। जमीन और बीमा में निवेश की जानकारी मिली थी।
वर्ष 2019 में कमल नाथ के करीबियों के यहां आयकर का छापा पड़ा था। अलग-अलग जगहों से नौ करोड़ रुपये नकद मिले थे। इसके बाद कालेधन के मामले तीन आईपीएस अधिकारियों पर भी आरोप लगे थे।
वर्ष 2020 में फेथ क्रिकेट अकादमी के संचालक राघवेन्द्र तोमर के यहां आयकर छापा पड़ा था। इसमें एक करोड़ रुपये नकद मिले थे। कई पूर्व अधिकारियों और नेताओं से भी तोमर के तार जुड़े थे।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति