राजस्थान-जैसलमेर के श्रीजवाहिर चिकित्सालय का स्वास्थ्य मंत्री ने किया औचक निरीक्षण

जयपुर।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने अपनी जैसलमेर यात्रा के दौरान रविवार को जैसलमेर जिला अस्पताल श्रीजवाहिर चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर चिकित्सा व्यवस्थाऐं देखी एवं वार्डों का भ्रमण कर मरीजों की कुशलक्षेम पूछी एवं उनको जिला अस्पताल में मिल रही निःशुल्क चिकित्सा सुविधा की जानकारी ली एवं पूरा फीडबैक लिया।

उन्होंने ट्रोमा सेन्टर की चिकित्सा व्यवस्था को भी देखा एवं निर्देश दिये कि यहां पर मरीज को तत्काल चिकित्सा सुविधा का लाभ दिया जावे। चिकित्सा मंत्री श्री सिंह ने अस्पताल के सर्जिकल वार्ड, मेडिकल वार्ड के साथ ही मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य यूनिट का भी भ्रमण कर चिकित्सा व्यवस्थाऐं देखी एवं वहां भर्ती मरीजों से भी उनको मिल रही चिकित्सा सुविधाओं की उनसे जानकारी ली, तो मरीजों ने बताया कि उन्हें निःशुल्क चिकित्सा सुविधा का लाभ मिल रहा है। चिकित्सा मंत्री ने जिला अस्पताल की चिकित्सा सुविधाओं के बारे में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी से जानकारी ली एवं निर्देश दिये कि यहां आने वाले हर मरीज को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा का पूरा लाभ दिया जावे एवं चिकित्सक सेवा भावना से मरीज का उपचार करें, यह सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शीध्र ही चिकित्सकों की भर्ती करने जा रही है एवं आने वाले समय में जैसलमेर-बाडमेर को विशेष रूप से चिकित्सक उपलब्घ करवाये जायेगें। उन्होंने कहा कि पोकरण व जैसलमेर के बीच में एक करोड रूपये लागत की एएलएस एम्बुलेंस शीध्र ही उपलब्ध करवा दी जावेगी, ताकि सड़क मार्ग में दुर्धटना होने पर यह एम्बुलेंस बहुत ही उपचार के लिए कारगर सिद्ध होगी। जैसलमेर विधायक श्री छोटूसिंह भाटी ने जिले की चिकित्सा व्यवस्था के बारे में विस्तार से अवगत कराया एवं कहा कि यहां की भौगोलिक परिस्थिति को देखते हुए चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ के रिक्त पदों को भरावें।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति