ठंड से बचने के लिए ये झोपड़ी में अलाव जलाकर सोए थे, झोपड़ी में लगी आग, जलने से तीन लोगों की मौत

शिवपुरी
मध्य प्रदेश में शिवपुरी जिले के लक्ष्मीपुरा गांव में तीन लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक ठंड से बचने के लिए ये झोपड़ी में अलाव जलाकर सोए थे। अलाव से आग झोपड़ी में फैल गई और इसमें सो रहे तीनों लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक बुजुर्ग और दो बच्चे हैं, जिनके नाम हजारी बंजारा(65), संध्या बंजारा(10) और अनुष्का बंजारा(5) हैं। दोनों बच्चियां अपने दादा के साथ सो रही थीं। इसी दौरान झोपड़ी में आग लग गई। पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह ने मृतकों के परिजनों को 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

ठंड में बढ़ जाते हैं ऐसे हादसे
ठंड में अलाव या सिगड़ी से आग लगने के हादसे बढ़ जाते हैं। लोग हाथ सेकने और गर्माहट पाने के लिए आग जलाते हैं। ऐसे में ही थोड़ी लापरवाही जानलेवा बन जाती है। ग्रामीण इलाकों के साथ शहरी क्षेत्रों में भी अलाव और सिगड़ी से आग लगने की घटना बढ़ जाती है। सिगड़ी जलाकर सोने से दम घुटने का खतरा भी रहता है।

यह रखें सावधानी
अलाव या सिगड़ी जलाकर हाथ सेकने के बाद उसकी आग जरूर बुझाएं।
कभी भी सिगड़ी को जलाकर ना सोएं, इससे निकली कार्बनडाइन ऑक्साइड से दम घुट सकता है।
अलाव तापते समय साथ में पानी भी रखें, कभी अचानक आग फैल जाए तो इससे बुझाया जा सके।
अलावा में कोई भी ज्वलनशील पदार्थ, पेट्रोल, डीजल या केरोसीन ना डालें, इससे आग भड़क सकती है।
आग लगने पर तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दें।

देवास में कल आग ने ले ली थी एक ही परिवार के चार लोगों की जान
मध्य प्रदेश के देवास में शनिवार अलसुबह एक घर में लगी आग से चार लोगों की मौत हो गई थी। दो मंजिला इमारत के निचले हिस्से से आग लगना शुरू हुई और ऊपर की मंजिल तक जा पहुंची जहां परिवार सो रहा था। दम घुटने से पति पत्नी और उनके एक बेटा और बेटी की मौत हो गई थी। फायर बिग्रेड की टीम को भी आग पर काबू पाने में करीब एक घंटे का समय लग गया।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति