महज एक दिन में अंधे हत्याकाण्ड का हुआ खुलासा, बर्खास्त पुलिस कर्मी का हत्यारा कुठला पुलिस की गिरफ्त में, आपसी विवाद बना हत्या का कारण

कटनी

 गुरुवार शुक्रवार की दरिया में रात कुठला थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जटवारा में हुए बर्खास्त पुलिसकर्मी की हत्याकांड के मामले का कुठला पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बर्खास्त पुलिसकर्मी की हत्या एक युवक ने आपसी विवाद के कारण की थी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त डंडा एवं आरोपी को पकड़ लिया है।

पुलिस अधीक्षक कटनी अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक कटनी ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में कुठला पुलिस ने बर्खास्त सिपाही के अंधे हत्याकांड का खुलासा करने में सफलता प्राप्त की है। कुठला पुलिस ने एक दिन में ही अंधे हत्याकाण्ड का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्त में ले लिया है।

यह थी घटना
गत 20 दिसंबर 2024 को ग्राम जटवारा में एक व्यक्ति की लाश मिलने की सूचना प्राप्त होने पर कुठला पुलिस मौके पर पहुँची। जहाँ पर मृत व्यक्ति कमलेश शर्मा को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मारपीट कर गंभीर चोट पहुँचाकर हत्या करने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। जिसके पश्चात कुठला थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे के द्वारा अपनी टीम के साथ संदेहियों से पूंछतांछ की गई। पूंछतांछ के दौरान संदेही बिट्टू उर्फ बबलू ने बताया कि 19 दिसंबर 24 को रात 8 बजे लाला उर्फ कमलेश शर्मा से आरोपी बिट्टू उर्फ बबलू भूमिया का झगड़ा हो गया था। इसी बात को लेकर जब रात्रि करीब 11 बजे मृतक शिव मंदिर के चबूतरा पर बैठा था तब आरोपी डण्डा लेकर चबूतरे पर गया और लगातार डण्डे से प्रहार करके उसे मारडाला। खून लगा डण्डा व घटना के वक्त पहने हुये कपड़े अपने घर में घुपाकर रख दिया, जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया है तथा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

चुनौती पूर्ण थी घटना
यहाँ यह उल्लेखनीय है कि ग्राम जटवारा स्थित घटनास्थल बीच बस्ती में होने के कारण यह अंधा हत्याकाण्ड पुलिस के लिए चुनौती पूर्ण था। पुलिस ने बड़ी ही सूझ-बूझ से इसे सुलझा लिया। आरोपी पेशे से पल्लेदारी करता था।

विशेष भूमिका
निरीक्षक अभिषेक चौबे के नेतृत्व में उप निरीक्षक के.के. सिंह, विनोद सिंह, सहायक उप निरीक्षक तीरथ तेकाम, श्याम नारायण सिंह, प्रधान आरक्षक रामेश्वर सिंह, अजय यादव, केशव मिश्रा, नन्दकिशोर, आरक्षक बालकृष्ण तिवारी, अजय पाठक, संजय यादव एवं अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पुलिस अधीक्षक श्री रंजन ने टीम को नगद इनाम से पुरूस्कृत किये जाने की घोषणा की है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति